वैश्विक

इस्रायल के साथ संबंधों को सामान्य करने पर सहमत हुआ मोरक्को

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि मोरक्को इस्रायल के साथ संबंधों को सामान्य करने पर सहमत हो गया। वहीं इस साल मोरक्को चौथा अरब देश बन गया जो अब्राहम समझौते में शामिल हुआ है।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि आज एक और ऐतिहासिक सफलता….. हमारे दो महान मित्र देश इस्राइल और मोरक्को साम्राज्य पूर्ण राजनयिक संबंधों के लिए सहमत हुए हैं।  मध्य पूर्व में शांति के लिए एक बड़ी सफलता।

साथ ही ट्रंप ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने पश्चिमी सहारा क्षेत्र पर मोरक्को की संप्रभुता को मान्यता देने वाली एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए।  

इस समझौते के बाद इस्रायल के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया आई। ट्रंप की घोषणा के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने समझौते की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इस शांति में विश्वास करता था साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति को भी धन्यवाद दिया।

वहीं मोरक्को के राजा मोहम्मद ने एक बयान में कहा कि मोरक्को निकट भविष्य में संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तीन कदम उठाएगा और साथ ही उन्होंने पश्चिमी सहारा पर मोरक्को की संप्रभुता को मान्यता देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 14 =