Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटे ने जताया जान का खतरा, शासन-प्रशासन से लगाई सुरक्षा व इंसाफ की गुहार

मुजफ्फरनगर। संपत्ति विवाद को लेकर साउथ सिविल लाइन निवासी एक मां और उसके पुत्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी जान-माल की गुहार शासन-प्रशासन से लगाई है।प्रेस वार्ता के दौरान मीना बंसल पत्नी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश बंसल और उसके पुत्र गौरव बंसल ने अपने खानदानी चाचा ताऊ और पड़ोसियों से अपनी जान माल का खतरा बताते हुए आधे दर्जन से अधिक लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं।

गौरव बंसल ने बताया कि उसकी दाद इलाही संपत्ति को हड़पने के लिए प्रार्थना पत्र में नामजद व्यक्ति लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने बताया कि विगत 12 जून को भी छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में उसको फंसा कर जेल भेज दिया गया और जमानत पर आने के बाद उसको बेरहमी से पीटा गया।

गौरव बंसल का आरोप है कि जब उसे झूठे आरोप में जेल भिजवा दिया गया तो उस दौरान नामजद लोगों ने उसके मकान 278, 279 दक्षिणी सिविल लाइन कोर्ट रोड में अपने ताले डाल दिए।

गौरव बंसल ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह संपत्ति उसकी दादा इलाही संपत्ति है और उनको फैमिली सेटेलमेंट में मिली है जिस पर वह शुरू से ही काबिज है। प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया है कि माननीय न्यायालय सिविल जज के यहां भी वाद संख्या 337 सन 2020 अभी विचाराधीन है लेकिन सिविल केस को क्रिमिनल केस बनाने का षड्यंत्र उनके खिलाफ लगातार रचा जा रहा है।

यह भी बताया गया है कि उक्त संपत्ति में 70 वर्ग गज की बिना कानूनी अधिकार अवैध रूप से एक रजिस्ट्री की गई है, जिसे करने का विपक्षी लोगों को कोई अधिकार भी नहीं है। गौरव बंसल और उनकी माता मीना बंसल ने मीडिया के समक्ष शासन व प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =