अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश चुनाव: सुरेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष घोषित
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश चुनाव पूर्व निर्धारित विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच सम्पन्न हुआ। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 21 जून 2021 को स्थानीय मेरठ रोड स्थित होटल मे सम्पन्न हुआ।
जिसमे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियो के चुनाव कार्यक्रम मे अग्रवाल समाज की गरिमा के अनुसार आचरण तथा समाज व राष्ट्र के प्रति सेवाभावी रहते हुए संगठन को गतिशील बनाये रखने जैसे गुणो को दृष्टिगत रखते हुए सुरेन्द्र अग्रवाल को अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रमोद मित्तल को महामंत्री घोषित किया गया।
ज्ञातत्व हो कि उक्त दोनो पदाधिकारियो को सर्व सम्मति से कार्यक्रम आगामी तीन वर्ष के लिए बढाया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मन्जु गुप्ता चुनाव प्रभारी के नेतृत्व मे यह चुनाव सम्पन्न हुआ।
जिसमे सम्मेलन के महामंत्री गोपाल गोयल मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे। राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने अपने वक्तव्य मे मुजफ्फरनगर की सेवाओं की सराहना की।
इस चुनाव प्रक्रिया के समय अ.भा.अग्रवाल सम्मेलन के नोएडा जिलाध्क्ष बी.पी.गोयल,बागपत के जिलाध्यक्ष हंसराज गुप्ता, हसनपुर प्रदेश उपाध्यक्ष,सुरेश अग्रवाल,शामली जिलाध्यक्ष शिवचरण सिंघल आदि अनेक गणमान्य लोग व पदाधिकारी मौजूद रहे।