फिल्मी चक्कर

ड्रीम गर्ल Hema Malini के 75वें जन्मदिन पर शानदार पार्टी होस्ट

अभिनेत्री Hema Malini ने सोमवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाया. बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल की बेटियों ईशा और अहाना ने अपनी मां के लिए शानदार पार्टी होस्ट की. इसमें फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भाग लिया, जिसमें सह-कलाकार और निर्देशक भी शामिल थे. इस पार्टी में एक्ट्रेस के पति और दिगग्ज एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन, सलमान खान, विद्या बालन, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ सहित कई सेलेब्स नजर आए.

Hema Malini की पहली हिट फिल्म देव आनंद अभिनीत विजय आनंद जॉनी मेरा नाम थी. ये फिल्म सुपरहिट थी और उसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. एक्ट्रेस ने धर्मात्मा, सत्ते पर सत्ता, जुगनू, त्रिशूल, ड्रीम गर्ल, शोले, क्रांति, मीरा, सीता और गीता, द बर्निंग ट्रेन जैसी कई मूवीज की हैं. वहीं, उनके जन्मदिन के जश्न के वीडियोज सामने आ रहे है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Hema Malini की बर्थडे पार्टी में रेखा भी शामिल हुईं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें रेखा और हेमा स्टेज पर क्या खूब लगती हो पर डांस करती नजर आ रही हैं. विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें रेखा क्या खूब लगती हो गाना उन्हें डेडिकेट करती दिख रही है. दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रही है. हेमा ने लैवेंडर की भारी कढ़ाई वाली पारदर्शी साड़ी पहनी थी. वहीं रेखा हर बार की तरह एक कढ़ाई वाली साड़ी में बला की खूबसूरत लगी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर् रिेक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दोनों आज भी कई दिलों के लिए ड्रीम गर्ल हैं. एक यूजर ने लिखा, दो हसीनाएं साथ में. बता दें कि रेखा और हेमा मालिनी काफी क्लोज दोस्त हैं. रेखा, हेमा मालिनी की बहुत अच्छी दोस्त रही हैं. रेखा ने बॉलीवुड में उनके शुरुआती दिनों में हेमा मालिनी की मदद भी की थी.

सोशल मीडिया पर Hema Malini के जन्मदिन के कई वीडियोज वायरल हो रहे है. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमे ड्रीम गर्ल केक काटती दिख रही है. उनके साथ उनके पति धर्मेंद्र. दोनों बेटियां ईशा और अहाना और उनके पति दिख रहे हैं. पार्टी में पार्टी में हेमा के हिट नंबर्स की लाइव परफॉर्मेंस हुई. हेमा भी मंच पर ‘तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया’ पर थिरकीं. वहीं, हेमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेंद्र उनके जन्मदिन के लिए अमेरिका से आए थे. उन्होंने कहा था, “वह मेरे जन्मदिन के लिए यहां आए हैं और उन्होंने मुझे जो सबसे बड़ा उपहार दिया है वह हमारे साथ समय बिताना है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

Hema Malini  के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जया बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरे, इस जश्न में उनके साथ जैकी श्रॉफ, जीतेंद्र, राकेश रोशन, सलमान खान, राजकुमार राव, विद्या बालन, शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ शामिल हुईं. हालांकि इस पार्टी में सनी देओल, बॉबी देओल कोई नहीं पहुंचे.बता दें कि ड्रीम गर्ल ने बॉलीवुड डेब्यू राज कपूर के साथ ‘सपनों के सौदागर’ से किया था. हेमा मालिनी को रिकॉर्ड 11 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया है. हेमा की मुलाकात धर्मेंद्र से तुम हसीं मैं जवान के सेट पर हुई थी. उन्होंने 42 फिल्मों में साथ काम किया हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =