Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर पालिका भी अपनी ओर से तैयारी में जुटी

मुजफ्फरनगर। शहर को १५ अगस्त से पहले पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए तेजी से काम हो रहा है। शहर के सभी फ्लाईओवर और मुख्यमार्गों पर तिरंगा लाइट लगा दी गई है।

रात्रि में यह तिरंगा लाइट पूरे शहर को देशभक्ति के माहौल में सराबोर कर रही है।स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर पालिका भी अपनी ओर से तैयारी में जुटी है। पालिका की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने इस बार एक अलग ही अभियान चलाया है। शहर के लोगों में देशभक्ति का जज्बा कायम रखने के लिए सभी फ्लाईओवर पर तिरंगा लाइट लगाई गई है।

पोल के ऊपर लगी ये लाइटें राष्ट्र प्रेम का संदेश देती दिखाई दे रही है। रुडकी चुंगी से सुजडू चुंगी तक १८३ पोल लगाए गए हैं। इन सभी को तिरंगा लाइट से जगमग किया जा रहा है।

रुड़की की ओर का एंट्री मार्ग और मेरठ की ओर का एंट्री मार्ग इससे जुड़ गया है। शामली स्टैंड से नदी तक शहर की एंट्री राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दे रही है।

कचहरी रोड पर भी तिरंगा लाइट से रोशन हो गया है। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि हमारा प्रयास है कि शहर में राष्ट्र भक्ति, भाईचारे और विकास का माहौल बने।

उसी की ओर यह एक छोटा सा प्रयास है। उधर, पालिका ने शहर के सभी मुख्य चौराहों और पार्क की लाइटिंग का काम भी शुरू कर दिया है। १५ अगस्त से पहले सभी काम पूरे हो जाएंगे।

जिन स्थानों पर लाइटिंग का काम हो रहा है, उनमें विश्वकर्मा चौक, लाला लाजपतराय चौक, मेजर आशाराम त्यागी चौक, मदन मोहन मालवीय चौक, डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क, अहिल्या बाई चौक शामिल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 5 =