भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कन्नड़ फिल्म KGF-2 के संगीत का उपयोग करना पड़ गया भारी
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कन्नड़ फिल्म KGF-2 के संगीत का उपयोग करना कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गया. केजीएफ 2 के संगीत के उपयोग को अनधिकृत बताते हुए राहुल गांधी समेत पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया है. ‘एमआरटी म्यूजिक’ का प्रबंधन करने वाले एम नवीन कुमार ने इसे कॉपीराइट बाताते हुए मामला दर्ज कराया.
60 days filled with love!
A perfect milestone to celebrate this journey of uniting India.
Many more to come.#BharatJodoYatra pic.twitter.com/ByOEUzDQZx
— Bharat Jodo (@bharatjodo) November 6, 2022
जानकारी के मुताबिक यशवंतपुर पुलिस थाने में शुक्रवार को ‘कॉपीराइट अधिनियम’ और सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत जयराम रमेश, सुप्रिया और राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. ‘एमआरटी म्यूजिक’ का प्रबंधन करने वाले एम नवीन कुमार द्वारा KGF-2 ’ के संगीत का अनाधिकृत उपयोग किये जाने का लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी.
LIVE: Padayatra Resumes from Peddama Temple Ramapur village for the evening leg of the 60th day of #BharatJodoYatra https://t.co/dKcpTMkTu4
— Congress (@INCIndia) November 6, 2022
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यात्रा के दो वीडियो पोस्ट किये, जिनमें ‘केजीएफ-2’ के दो लोकप्रिय गानों का इस्तेमाल बिना इजाजत के किया गया है.
कुमार ने आरोप लगाया कि ये वीडियो शिकायतकर्ता के स्वामित्व वाले लोकप्रिय ध्वनि रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर बनाये गये. वह ध्वनि रिकॉर्डिंग KGF-2 के हिंदी संस्करण का हिस्सा है.

