Muzaffarnagar माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित
लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में सीबीएसई द्वारा निर्देशित आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को समझाया गया कि वे कैसे तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं । छात्रों को तनाव से होने वाले दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया । क्योंकि जब तक छात्रों का ध्यान केंद्रित नहीं होगा तब तक वे ठीक प्रकार से शिक्षा भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं ।
अवसर पर विद्यालय में श्री प्रशांत सक्सेना ( डिप्टी कमीशनर GST) , श्रीमती सोनिया लूथरा (उत्तर प्रदेश योगा कोऑर्डिनेटर) और पुष्पा चौधरी (योगा शिक्षिका आर्ट ऑफ लिविंग ) ने उपस्थित रहकर छात्रों को योग और ध्यान के महत्त्व से अवगत कराया ।
#WATCH #muzaffarnagar माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में #CBSE द्वारा निर्देशित आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित किया गया.छात्रों को तनाव से होने वाले दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया । प्रशांत सक्सेना (डिप्टी कमीशनर GST),चारू भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता उपस्थित रहे। pic.twitter.com/hjQaa9WtL5
— News & Features Network (@mzn_news) February 2, 2023
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता जी ने इस महत्त्वपूर्ण जानकारी को प्रदान करने के लिए आये अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया और छात्रों को तनाव मुक्त रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

