Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के निर्विरोध चुने गए अजय सिंघल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा महामंत्री

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कंसल की देखरेख में गांधी वाटिका, मे हुए सम्मेलन में अजय कुमार सिंघल अध्यक्ष, प्रवीण खेड़ा नगर महामंत्री, अनिल तायल कोषाध्यक्ष, अमित मित्तल, पंकज अपवेजा संयुक्त महामंत्री निर्विरोध चुने गए।

प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कंसल ने बताया कि मण्डल की स्थापना को ५१ वर्ष सफलता पूर्वक पूरे हो चुके हैं, अनेकों व्यापारिक समस्याओं को निरन्तर प्रत्येक स्तर पर उठाकर समाधान कराया जाता है, पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मजबूत संगठन है ही, अब राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापार मण्डल का सर्वाधिक बड़े संगठनात्मक ढांचे वाला संगठन है। पुनः निर्वाचित नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने कहा कि सभी व्यापारी अपने व्यापार को १०से बारह घण्टे का समय देते हैं

समस्याओं के निदान के लिए प्रतिदिन आधा, एक घण्टे के ओसत से अवश्य समय सभी व्यापारियों को देना चाहिए, संगठन में ही शक्ति है। श्याम सिंह सैनी,सुलक्खान सिंह नामधारी, दिनेश गिरि, बागेश अग्रवाल के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में सर्व श्री सत्य प्रकाश मित्तल,सुखदार्शन सिंह बेदी, अशोक छाबड़ा को संरक्षकएवम् पवन छाबड़ा, यश कपूर, आशीष सिंघल, अनिल नामदेव, विजय सिन्धी, दीपक गोयल, भूषण जैन, राज कुमार अरोरा, मनोज गुप्ता, घनश्याम पालीवाल, पंकज शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, विनोद किंगर, संजीव गोयल, हरीश गुप्ता

कशिश गोयल, विजय सैन, शोभित सिंघल, अंकित गर्ग, रविन्द्र सिंह गम्भीर, हरीश अरोरा, राजेश साहनी, मोहित अग्रवाल, पंकज गोयल, चिंटू जैन, राजेश जुनेजा, संजय सिंघल, शलभ गर्ग, इन्द्र सुनेजा, के पी त्यागी, मनीष चौधरी, यश भूटानी, राकेश कंसल, चेतन स्वरूप, मनोज शील, प्रदीप उत्तरेजा, कृष्ण स्वरूप, शाश्वत अरोरा, वीरेंद्र अरोरा, पी के त्यागी, अर्जुन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सुभाष मित्तल, हीरा लाल को संगठन में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह सैनी एवम् प्रवीण खेड़ा ने किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =