Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: १२६ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थानाप्रभारी नई मंडी बबलू सिंह व उनकी टीम एक से बढ़कर एक गुड वर्क दे रहें हैं तथा बड़ी मुस्तेदी के साथ ड्यूटी कर अपनी पैनी नजर बदमाशों व अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर रखकर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना ओर पकड़ना व माल बरामद करना बखूबी जानती हैं

आज भी नई मंडी थानाप्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार के नेतृत्व में उ०नि० मोहित सिह व रि०उ०नि० पिन्टू कुमार व है०का० जयवीर सिहं व का० हिमांशु मलिक व का० सतेन्द्र कुमार ने सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त को मय ८४ बोतल व १६८ अदद अद्दे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का मैकड्यूल नम्बर-०१ कुल १२६ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व घटना में प्रयुक्त एक गाडी होण्डा सिटी कार न० यू०पी० ६१ बी०जे० ६१५४ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन व वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस टीम के द्वारा एक अभियुक्त शाशवत पाण्डेय पुत्र देवराज पाण्डेय निवासी २३६ गली न० २ शक्ति बिहार मीरापुर ईम्सटी जैतपुर थाना बदरपुर दक्षिणी दिल्ली को मय ८४ बोतल व १६८ अदद अद्दे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का मैकड्यूल नम्बर-०१ कुल १२६ लीटर मय एक गाडी होण्डा सिटी कार न० यू०पी० ६१ बी०जे० ६१५४ के साथ एन०एच०-५८ निकट ड्रीम सिटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मन्डी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह , सब इंस्पैक्टर मोहित सिंह,उप निरीक्षक पिन्टू कुमार, है.का.जयवीर सिंह, का.हिमांशु सिह, का.सतेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − two =