Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar भाकियू अराजनैतिक का धरना जारी, 2023-24 का मूल्य घोषित कराये जाने की मांग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले जिला मुख्यालयों पर गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का मूल्य घोषित कराये जाने की मांग को लेकर कचहरी परिसर मे चल रहा धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैति के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कचहरी परिसर में चल रहे धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक गन्ना मूल्य नही बढाया जाता तब तक यह धरना जारी रहेगा। भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि सरकार को किसानो की समस्याओं की अनदेखी नही करनी चाहिए। श्री मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे गन्ना पेराई सीजन के दो माह बीतने के बाद भी किसानो को यह पता नही कि उनके गन्ने का मूल्य क्या है?

उत्तर प्रदेश में इस गन्ने का उत्पादन प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते काफी कम है। जिसका नतीजा यह है कि आज शुगर मिल एवं कोल्हू/क्रेशर के बीच गन्ने को लेकर जंग छिडी हुई है। उन्होने कहा कि कोल्हू/क्रेशर आज के समय मे करीब 400 रूपये कुंतल गन्ना खरीद रहे हैं।

किसान इस उम्मीद मे मिलो का गन्ना दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि की जाएगी। भाकियू अराजनैतिक के नेता धर्मेन्द्र मलिक ने सरकार से मांग की है कि सरकार को इस और गंभीरता से ध्यान देते हुए जल्द ही नए गन्ना मूल्य की घोषणा करनी चाहिए। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा भारी संख्या मे गना किसान मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20737 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =