संपादकीय विशेष

कोहरे की चादर से ढका Muzaffarnagar शहर, सुबह के समय ठंड ने ठिठुराया

Muzaffarnagar। दिसम्बर माह के शुरू आते ही ठंड मंे भी अब इजाफा होने लगा है। रविवार की सुबह कोहरे व ठंड ने लोगों को ठिठुराकर रख दिया। सुबह के समय घर से निकलने वाले लोग गर्म कपडों में पूरी तरह पैक नजर आए

वहीं छात्र-छात्राओं को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाना पडा। वहीं ठंड बढने के साथ ही गर्म कपडों की खरीददारी भी तेज हो गयी है। जानकारी के अनुसार दिसम्बर माह के शुरू होते ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय कोहरे व ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। शनिवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा

हालांकि कोहरा ज्यादा नहीं था लेकिन ठंड ने लोगों को कंपकंपी छुडा दी। सुबह के समय घूमने जाने वाले लोग गर्म कपडों में पूरी तरह ढके नजर आए। वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी सुबह के समय ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखाई दिए।

आगामी दिनों में ठंड व कोहरे के और ज्यादा बढने की संभावना है। दूसरी ओर सर्दी बढने के साथ ही बाजारों में गर्म कपडों की खरीददारी भी तेज हो गयी है। दुकानों पर लोगों की भीड देखी जा सकती है। कई दुकानदारों ने बताया कि सर्दी को देखते हुए उनके यहां कई तरह की ब्रांडेड गर्म कपडे आए हैं, जिन्हें लोग खरीदने के लिए भी पहुंच रहे हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =