Muzaffarnagar: शीतलहर सुबह शाम जारी मिली धूप से दिन में राहत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पहाड़ों में फिर से शुरू हुई बर्फबारी के बाद दिल्ली और पश्चिमी यूपी के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह से जहां घना कोहरा छाया रहा वहीं सुबह दस बजे तक भारी ठिठुरन जारी रही इसी के साथ सुबह ग्यारह बजे के करीब सूर्यदेव के दर्शन हुए
जहां दोपहर तक कुछ तेज रोशनी के साथ गर्मी का अहसास कराया। जहां लोगों ने धूप में बैठकर गर्मी पाने का प्रयास किया वहीं लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकी। हालांकि ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही थी लेकिन सर्दी में धूप निकलने से मानों संजीवनी के बराबर काम कर रही हो। हालांकि ठंडे दिन कोल्ड डे वाली स्थिति तब भी बरकरार रही।
बेमौसम हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार की तड़के जहां सुबह के समय कोहरे छाया रहां वहीं रेंग रेंगकर वाहन सड़कों पर चलते। सुबह के समय कोहरे व ठिठुरन से लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
पूरे जनवरी माह मौसम खराब रहा। बीच-बीच में बारिश होती रही। कोहरे और पाले से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फरवरी माह में मौसम सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शुरुआत में ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पिछले तीन दिनों से जहां बारिश से एक बार फिर ठंड ने अपने पांव पसार लिये है
वहीं शनिवार को मौसम खुला नजर आया। सुबह व शम को लोग हीटर, अंगीठी, वार्मर, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर सेकते रहे और ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। शीतलहर के चलते पूरे सुबह व शाम को लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे।

