U19 World Cup 2022: फाइनल मुकाबले के पहले आया Virat Kohli का ट्वीट
U19 World Cup 2022 फाइनल मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. शाम 6.30 बजे एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की युवा टीमें तैयार हैं. इंग्लैंड की टीम (England U19 Team) जहां दूसरी बार इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए मैदान में है. वहीं, भारतीय टीम (India U19 Team) पांचवी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश में मैदान में उतरेगी.
भारत की इस जूनियर टीम की जीत के लिए सोशल मीडिया पर लाखों क्रिकेट प्रेमी लगातार पोस्ट कर रहे हैं. इनमें एक ट्वीट Virat Kohli का भी है. इस बड़े मुकाबले से पहले उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं.
https://twitter.com/imVkohli/status/1489824963569745922?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले भी Virat Kohli भारत की इस युवा टीम से मुखातिब हो चुके हैं. जब अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, तब कोहली ने टीम के खिलाड़ियों से बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने टीम को फाइनल मुकाबले के लिए जरूरी टिप्स दिए थे. टीम के युवा खिलाड़ियों ने विराट कोहली के साथ हुई इस बातचीत के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किये थे.
Virat Kohli भी अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुके हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने साल 2008 में यह ट्रॉफी जीती थी. इसी के बाद उन्हें IPL में और फिर भारतीय टीम में जगह मिली थी.

