Muzaffarnagar News: पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन हेतु वृक्षारोपण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वन महोत्सव कार्यक्रम २०२२ के अर्न्तगत मेरा वृक्ष, मेरा भविष्य थीम के अंतर्गत तहसील बुढाना के प्रांगण में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में वन महोत्सव कार्यक्रम २०२२ के अर्न्तगत मेरा वृक्ष, मेरा भविष्य थीम पर प्रदेश में वर्ष २०२२-२३ के लिए ३५ करोड पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक ०५ जुलाई, २०२२ को २५ करोड पौधेरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए शासन से विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह द्वारा तहसील बुढाना के प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया, प्रभागीय वनाधिकारी श्री कन्हैया पटेल एवं प्रशासनिक टीम के साथ वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि ५ जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड की एक साइट पर महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा जिसे शक्ति वन के नाम से जाना जाएगा।
प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण जन आदोंलन २०२२ के तहत शासन द्वारा लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे है जिसके लिए जनपद स्तर पर पूर्ण तैयारी की जा रही है जनपद में उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी विभागों के साथ बैठक कर रुपरेखा तैयार कर ली गयी है एवं समस्त विभागों को उनके लक्ष्य से अवगत कराते हुए पौधा रोपण जगह चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये गये है।
इस बार जनपद में विभिन्न प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम जैसे अमृत वनग् शक्ति वनग् नगर वनग् खाद्घ्य वनग् बाल वनग्युवा वन इत्यादि की स्थापना किये जाने का प्रयास किया जायेगा।
इस बार समस्त सरकारी/गैर सरकारी संस्थाएग् सिविल सोसायटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरु युवा केन्द्रग् युवक मंगल दलग् महिला मंगल दलग् सभी व्यापार मंडल इत्यादि की प्रतिभागिता के साथ व्यापक सक्रिय जन सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा।

