मुजफ्फरनगर के दम्पति की मसूरी में खाई में कार गिरने से मौत, पुत्र समेत 3 घायल
मुजफ्फरनगर/टिहरी। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से टिहरी के डोबरा-चांठी पुल घूमने आए पर्यटकों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को १०८ सेवा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया। लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी तीन लोगों की हालत डॉक्टरों ने खतरे बाहर बताई है।
सोमवार रात करीब १०.३० बजे डोबरा-चांठी पुल घूमने के बाद वापस धनोल्टी जा रही कार संख्या महिंद्रा एक्सयूवी यूपी १२-एएस-४०२३ जाख-डोबरा मोटर मार्ग पर उप्पू सिराईं गांव के पास अनियंत्रित होकर झील की ओर २०० मी. गहरी खाई में जा गिरी।
एसडीएम सदर पीआर चौहान ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और १०८ सेवा की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन मोनिका सिंघल की मौके पर ही मौत हो गयी।
दुर्घटना में वाहन चालक प्रमोद पाल, अजय सिंघल, शौर्य सिंघल, सूर्यांश सिंघल सभी निवासी हाउस नंबर-८६०ध्८७ जॉनसठ रोड लक्ष्मण बी कंबलवाला मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश (चालक), निवासी-१७४ रामपोरी रुडकी रोड मुजफ्फरनगर, शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल , उम्र १९ वर्ष, सूर्याशं सिंघल पुत्र दीपक सिंघल, उम्र २१ वर्ष जबकि अजय सिंघल पुत्र तेकचन्द, उम्र ४५ वर्ष, मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंगल उम्र ४० वर्ष की मौत हो गयी। नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की लक्ष्मण विहार कालोनी निवासी व्यापारी अजय सिघल व उनकी पत्नि मोनिका सिंघल की हादसे मे मौत की खबर से नगर मे शोक छा गया।
विभिन्न व्यापारी नेताओ सहित अनेक गणमान्य लोगो ने अजय सिंघल के आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
सभी ने युवा व्यापारी व उनकी पत्नि के निधन पर दुख जताया। अजय सिंघल महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिह मार्किट मे पाईप व सैनेट्री का काम करते थे।
उनके निधन से मार्किट के व्यापारियो मे शोक छा गया तथा इस दौरान मार्किट के व्यापारियो ने अपनी दुकाने बन्द रखी। वहीं दूसरी और इस दुखद हादसे की जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता संजय मित्तल,कृष्णगोपाल मित्तल, तरूण मित्तल,राकेश त्यागी,अनिल कंसल,अनुराग सिंघल,पंकज माहेश्वरी,विवेक कुच्छल आदि व्यापारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

