Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: कूड़े के ढ़ेर पर मिला नवजात का शव,गांव में सनसनी

मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वजीराबाद गांव में मंगलवार की सुबह सवेरे उस हड़कंप मच गया जब कूड़े के ढ़ेर पर कूड़ा डालने गई महिला ने वहां कूड़े के ढ़ेर पर नवजात के शव को पड़े देखा तो उसके होश उड़ गये। छरू माह के कथित नवजात के शव को देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद में कथित नवजात का शव गांव की घनी आबादी के बीच लगे कूड़े के ढ़ेर पर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ में शामिल महिलाओं व बच्चे नवजात के शव को देखकर सहम गये। सूचना पर पहुंची डायल ११२ पुलिस ने शव को देख कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे कार्यकारी थाना प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह व मोरना चौकी प्रभारी जोगेन्द्र पाल सिंह ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहदेव सिंह एडवोकेट से घटना के सम्बंध में जानकारी की तथा चौकीदार सुगनचंद की सहायता से कथित नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

अज्ञात द्वारा नवजात के शव को कूड़े के ढ़ेर पर फेंक देने की घटना से आहत ग्रामीण, घटना के खुलासे को लेकर चर्चा करते नजर आये। तथा मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की घोर निंदा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + six =