डीएम व एसएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मुजफ्फनगर। डीएम व एसएसपी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर टै्रफिक व्यवस्था एवं त्यौहारो के मददेनजर शांति व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम श्रीमती सैल्वा कुमारी जै० एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में साम्प्रदायिक सुरक्षा परखने हेतु विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद को ०४ सुपर जोन व २० सैक्टरों में विभाजित किया गया है।
SSP @AbhishekYadIPS द्वारा साम्प्रदायिक सुरक्षा परखने हेतु विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए,सभी पॉइंटों पर ड्यूटी हेतु लगे @muzafarnagarpol कर्मियों को ब्रीफ किया गया कि चैकिंग के दौरान दिखने वाले संदिग्ध वाहन/व्यक्ति को रोककर चेक करें तथा अधिकारीगण को तत्काल सूचित करें I pic.twitter.com/Cqlc59bZx3
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 4, 2020
निरीक्षण के दौरान डियूटी प्वाईंटस पर नियुक्त पुलिस बल को जाम की स्थिति न उत्पन्न होने देने तथा बैरियर लगा कर सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को पूर्व में ही ब्रीफ किया जा चुका है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे, असमाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करें,दंगा-उपकरणों को साथ रखे तथा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखे।
सैल्वा कुमारी जै0 @DmMuzaffarnagar एवं SSP @AbhishekYadIPS द्वारा सुरक्षा को बनाये रखने हेतु जनपद को 04 सुपर जोन व 20 सैक्टरों में विभाजित किया गया है।निरीक्षण के दौरान डियूटी प्वाईंटस पर नियुक्त @muzafarnagarpol बल को सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। pic.twitter.com/dEUtTNI2I6
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 4, 2020
उल्लेखनीय है कि त्यौहारो के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए तथा जाम के झाम से नागरिको को राहत दिलाने के उददेश्य से निर्देशित किया जा रहा है।
इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी सतपाल अंतिल,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
