Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar डीएम-एसएसपी ने जनसमस्याओं को सुना

Muzaffarnagar सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील बुढाना पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।प्रदेश शासन के निर्देशों के ÿम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवŸापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जा°च करें एवं समयावधि में गुणवŸापूर्ण निस्तारण करें

 महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जा°च प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरि७ महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया

साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। बुढाना तहसील पर आयोजित उ७ सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी बुढाना, उपजिलाधिकारी बुढाना सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =