Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के जानसठ में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। कस्बा जानसठ मुजफ्फरनगर में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट और जनपद मेरठ के कई थाना क्षेत्रों में लूट करने वाले अपराधी सहित चार अभियुक्त लूटे गये लाखों रूपयें के माल व असलहा सहित गिरफ्तार किया है। विगत कुछ समय से जनपद मेरठ के देहात क्षेत्र में लुटेरों का ऐसा गिरोह सक्रिय होकर लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जो पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद भी पकड़े नहीं जा रहे थे।

इस गिरोह के द्वारा अपाचे मोटर साईकिल पर सवार होकर अवैध अस्लहो से विभिन्न थाना क्षेत्रों व जनपदों में लूट की घटनाएं की जा रही थी। इस गिरोह पर अंकुश लगाने व गिरोह के सदस्यों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिये अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ को निर्देशित किया गया। इस गिरोह की गिरफ्तारी को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने थाना क्षेत्र एंव सर्विलांस सैल की तीन टीमों का गठन किया।

जिनकी समीक्षा एवं प्रति दिन किये गये प्रयासों के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया जा रहा था। उनसें प्राप्त आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों पर पुलिस टीमें अपने कार्या को कुशलतापूर्वक करती रही। इसी क्रम में रविवार को सर्विलांस की टीम एवं थाना परीक्षितगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी।

जब यह गिरोह जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बें जानसठ में ज्वैलर्स की दुकान मे हुयी लूट के माल सहित थाना किला परीक्षितगढ़ के गॉव दुर्वेशपुर के ईदगाह के पास एकत्र होने की सूचना पर सर्विलांस सैल व थाना पुलिस द्वारा साहसिक पुलिस मुठभेड़ के बाद संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में लूट व डकैती की वारदात करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को अवैध अस्लाहों सहित व दो मोटर साईकिल अपाचे व एक सैन्ट्रो कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =