Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-ड्रग्स विभाग की छापेमारी, मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी से दवा कारोबारियों मे हडकम्प मच गया। जनपद मे टीम की आमद की सूचना से दवा विक्रेताओ मे बेचैनी बन गई। जिसके चलते दवा कारोबारी एक दूसरे से फोन कर टीम के बारे मे जानकारी लेते नजर आए।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त महावीर चौक के समीप अग्रवाल मार्किट मे ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। सहायक्त आयुक्त औषधि शशि मोहन गुप्ता के निर्देशन मे ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई।

इस दौरान ड्रग्स इंस्पैक्टर मुजफ्फरनगर पवन शाक्य, ड्रग्स इंस्पैक्टर निधि पाण्डेय आदि मौजूद रहे। असिस्टेन्ट कमिश्नर ड्रग्स शशिमोहन गुप्ता का कहना है कि शासन के निर्देशो के अनुपालन में ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा नियमित छापेमारी की गई है।

उन्होने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशानुसार समय-समय पर जांच की जाती है। इसी संदर्भ आज जिला मुख्यालय पहुंची टीम द्वारा अग्रवाल मार्किट मे टीम की मैडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। वहीं दूसरी और ड्रग्स इंस्पैक्टर शामली निधि पाण्डेय का कहना है कि यह नियमित अभियान है। जो कि आज सहायक आयुक्त औषधी, सहारनपुर शशिमोहन गुप्ता के निर्देशन मे चलाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =