Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: स्व0 लाला मूलचंद की पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा का समापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) नगर के प्रमुख समाजसेवी स्व.लाला मूलचन्द सर्राफ की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित की गई श्रीमद भागवत कथा के सम्पूर्ण होने पर एक विशाल भण्डारा आयोजित किया गया।

दक्षिणी सिविल लाइन स्थित स्व.मूलचन्द सर्राफ के आवास पर कथा व्यास वेद प्रकाश विठुर वालो ने श्रीमद भागवत कथा का सभी को अमृत पान कराया। कथा के सम्पूर्ण होने उनके परिजनो द्वारा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए यज्ञ, हवन और ब्राहमणो को दान दक्षणा प्रदान की गई। भण्डारे मे नगर के प्रमुख उद्वमी, व्यापारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलो के नेताओ ने प्रसाद ग्र्रहण किया।

इस आयोजन मे श्रीमति रूकमणी देवी, शिव नारायण अग्रवाल,श्रीमति सुशीला अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल,श्रीमति दीपा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,श्रीमति आरती अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, श्रीमति प्रीति अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,श्रीमति वंशिका,अभिनव अग्रवाल, श्रीमति सोनल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल,श्रीमति रचना, प्रसून अग्रवाल,श्रीमति जलत अग्रवाल, प्रशान्त अग्रवाल, श्रीमति निशा अग्रवाल के अलावा अमित गर्ग,अंकुर गर्ग आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =