Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- गठबंधन प्रत्याशी के आपत्तिजनक बयान पर उद्यमियों ने जताया रोष

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से और प्रेस को दिये गये इण्टरव्यू जो व्हाटऐप पर चल रहा है से ज्ञात हुआ कि विपक्षी गठबंधन प्रत्याशी के द्वारा उद्योग जगत व उद्यमियों के बारे में अत्यंत आपत्तिजनक वक्तव्य दिया गया है जिससे उद्योग जगत व उद्यमियों में भारी रोष व्याप्त है।

अपना रोष प्रकट करने के लिए शहर के तीनो औद्योगिक संगठनों की ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंकित सिंघल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश जैन ,सचिव जगमोहन गोयल और आईआईए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने एक स्वर में वक्तव्य की घोर निंदा की और राजनीतिक दलों से अपेक्षा करी कि चुनावी राजनीति में उद्योग जगत व उद्यमियों को ना घसीटे

उद्योगपति कदापि यह बर्दाश नहीं करेगा इस प्रकार गलत बयानी व गलत संदर्भ जनता में प्रस्तुत ना करें। उपस्थित उधमियों ने कहा कि उद्योग जगत व उद्यमी देश, क्षेत्र व जिले के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, रोजगार सृजन,देश की प्रगति व जी डी पी में प्रमुख स्थान रखते है ।अतः सभी राजनीतिक दलों से देश के विकास में एक महत्वपूर्ण घटक के बारे में संयमित व सम्मानजनक भाषा की अपेक्षा करते है।

सयुक्त औद्योगिक संगठनो के पदाधिकारियों ने अमर्यादित भाषा की घोर भर्त्सना की और इसे उद्यमियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। अगर किसी प्रत्याशी को चुनाव से संबंधित आचरण में कोई भी गलत बात प्रतीत होती है तो उसे उचित फोरम पर, जो की चुनाव आयोग द्वारा तय किया गया है, उस पर अपनी बात रखनी चाहिए

न की अन्य जांच आदि की धमकी दे कर लोकतांत्रिक मूल्यों का मजाक बनाना चाहिए।इस दौरान नील कमल पूरी, नरेंद्र गोयल, सुनील अग्रवाल, हर्ष वर्धन, मोनू मित्तल, विपुल भटनागर, कुशपुरी, अंकुर गर्ग, राज शाह, अमित गर्ग, सहित अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − six =