Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: मिलेट्स से तैयार उत्पादो की प्रदर्शनी, श्री अन्न का उत्पादन करने हेतु आवाहन

Muzaffarnagar मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला को आयोजन जिला कृषि एंव औद्योगिक प्रदर्शनी मे नुमाईश पण्डाल मे आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० वीरपाल निर्वाल मा० अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा की गयी। डा० निर्वाल द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभंारम्भ किया गया, कार्यक्रम मे कार्यशाला के अतिरिक्त प्रदर्शनी का  भी आयोजन किया गया

जिसमे कृषि एंव कृषि से सम्बन्धित विभागो द्वारा अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओ से सम्बन्धित प्रर्दशनी लगायी गयी। कार्यक्रम मे मिलेट्स से तैयार उत्पादो की प्रर्दशनी मुख्य आर्कषण का केन्द्र रही। कार्यक्रम के सम्बन्ध मे उप कृषि निदेशक संतोष यादव द्वारा जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केन्द्र (बघरा एंव चित्तौडा) के प्रभारी अधिकारी डा० हंसराज सिंह द्वारा कृषि विविधिकरण के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा के वैज्ञानिक डा० रीना के द्वारा मिलेट्स फसलो के उत्पादन तकनीकी के सम्बन्ध मे तकनीकी जानकारी  प्रदान की गयी।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० विरेन्द्र कुमार द्वारा मिलेट्स फसलो मे लगने वाले कीट एंव रोगो के सम्बन्ध मे कृषको को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, डा० कुमार द्वारा जैविक रसायन का प्रयोग करने हेतु कृषको से आवहान किया  गया। जैविक रसायन प्रयोग करने से जहॅा एक ओर कीट एंव रोगो से फसलो का बचाव होगा वही दुसरी ओर प्रर्यावरण प्रदूषित होने से भी बचेगा।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० दीपक शर्मा द्वारा कृषि में पशुओं के महत्व के सम्बन्घ मे जानकारी देने के साथ-साथ पशुओं के प्रबन्धन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी, उनके द्वारा बताया गया कि कृषक किस प्रकार से अपने पशुओं का प्रबन्धन कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।

कार्यक्रम मे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री धमेन्द्र मलिक द्वारा अपने सम्बोधन में कृषको से मिलेट्स (श्री अन्न) का उत्पादन करने हेतु आवाहन किया गया वही दुसरी ओर प्रशासन से मांग की गयी कि मिलेट्स के उचित मूल्य पर क्रय की व्यवस्था होनी चाहिए।

कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी श्री सन्दीप भागिया द्वारा फसल विविधिकरण अपनानें तथा वैज्ञानिको द्वारा प्रदान की जा रही तकनीकी का अपने खेतो में प्रयोग करने हेतु आवहान किया गया। नवीनतम तकनीकी प्रयोग से उनके उत्पादन एंव आय में बढोतरी होगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषको से सूक्ष्म सिचाई प्रणाली का लाभ उठाने हेतु आवहान किया गया, सूक्ष्म सिचाई प्रणाली का प्रयोग करने से कम सिचाई जल मे अधिक सिचाई होगी जिससे गिरते जलस्तर को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डा० सुधीर सैनी द्वारा कृषको से आवहान किया गया कि कृषक (श्री अन्न) का उत्पादन करें तथा उनके द्वारा कृषि विभाग से अपेक्षा की गयी कि इस प्रकार के कार्यक्रम न्यायपंचायत स्तर तक आयोजित करायें जाये जिससे कि कृषक मिलेट्स के उत्पादन करने हेतु जागरूक होकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मा० अध्यक्ष जिला पंचायत डा० वीरपाल निर्वाल द्वारा कृषको से मिलेेट्स उत्पादन करने का आवहान किया गया तथा वैज्ञानिको एंव कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि वे मिलेट्स उत्पादन से सम्बन्धित नवीनतम् तकनीकी जानकारी दूरस्थ क्षे़़त्रो के कृषको तक भी पहुॅचाए। मिलेट्स फसलो के उत्पादन कम जल एंव कम उर्वरक की आवश्यकता होती है तथा मिलेट्स फसले भी कम अवधी की होती है कृषक भाई इन फसलो को ऐसे क्षेत्रो मे भी उगा सकते है जहॉ सिचाई की सुविधा नही है। उनके द्वारा भोजन मे मिलेट्स का उपयोग बढाने हेतु आवहान किया गया।

अन्त मे कृषि रक्षा अधिकारी श्री यतेन्द्र सिंह द्वारा सभी प्रतिभागी कृषको, प्रदर्शनी लगाने वाले विभागो एंव कार्यक्रम मे सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द्र कुमार शर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा किया गया।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =