Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अयोध्या मामला- एसएसपी अभिषेक व डीएम सेल्वा कुमारी ने की संयुक्त प्रेसवार्ता

मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव समेत एसपी सिटी सतपाल अंतिल,सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने अगवानी की
मुजफ्फरनगर। अयोध्या का फैसला आने के बाद जनपद मुजफ्फरनगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव समेत डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल व कमिश्नर सजंय कुमार तीनों जिलों का दौरा करने के बाद जनपद मुजफ्फरनगर की र्ह्दयस्थली शिव चौक पर पहुंचे।

जहाँ एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने अगुवानी की। दोनों आलाअधिकारियों ने दोनों अधीनस्थ अधिकारियों से जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वहीं सन्तुष्ट होकर डीआईजी व कमिश्नर आगे के लिए निकल गए।

अयोध्या मामला-मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने की संयुक्त प्रेसवार्ता
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव व डीएम सेल्वा कुमारी जे ने लोकवाणी सभाकक्ष में अयोध्या फैसले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने जनता से सयंम बरतने की अपील की ।

साथ ही कहा कि अफवाहें ना फैलाये,शांति बनाकर रखे, किसी भी घटना को पहले पुष्टि कर लें। पुलिस प्रशासन हर तरह की घटनाओं को रोकने में सक्षम हैं। किसी भी असामाजिक तत्वों को जनपद की फिजा खराब नही करने दी जाएगी।एसएसपी ने कहा कि ऐसा करने पर सीधे जाएंगे जेल,ये जनपद आपका है,पुलिस प्रशासन के साथ साथ आपकी भी जिम्मेदारी है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk