Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: चर्चित उद्यमी सतीश गोयल टिहरी वालों की कोठी पर पड़ा जीएसटी का छापा

Muzaffarnagar: लोहा उद्यमी और एमजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतीश गोयल टिहरी वालों की मेरठ रोड स्थित कोठी पर माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने छापा मारकर जांच शुरू कर दी। छापे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई और कोठी के मेन गेट को बंद कर सभी अधिकारियों ने सतीश गोयल के परिजनों को एक जगह बैठा कर रखा और किसी को भी कोठी से बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी। सतीश गोयल तो टीम को नहीं मिले लेकिन देर शाम टिहरी सरिये के एक निदेशक को लेकर टीम वापस लौट गयी।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के बड़े उद्यमी सतीश गोयल टिहरी वालों के मेरठ रोड स्थित आवास पर डीजीजीआई की टीम द्वारा छापेमारी की गई। 5-6 गाड़ियों में सवार होकर जीएसटी के बड़े अधिकारी सतीश गोयल की कोठी पर पहुंचे और मेन गेट बंद कर छापेमारी में जुट गए। छापे के समय सतीश गोयल समेत उनके पुत्र व पत्नी घर में मौजूद नहीं थे केवल पुत्रवधु मेघा गोयल और बेटी सुचि ही मौजूद थी।

सूत्रों से पता चला है कि पिछले काफी समय से टिहरी स्टील द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की सूचनायें अधिकारियों को मिल रही थी। जिसके बाद माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डी जी जी आई) की टीम लगभग डेढ़ महीने से गोपनीय ढंग से जांच कर रही थी और टिहरी स्टील में ट्रांसपॉर्ट का काम करने वाले व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की थी जिसके बाद  रिटेल में सरिया बेचने वाले दुकानदारों के बयान दर्ज करके सबूत इकट्ठा किये थे, जिसके बाद आज छापेमारी की कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जीएसटी के बड़े अधिकारियों ने लोकल जीएसटी टीम को भी सूचना नहीं दी और बेहद गोपनीय तरीके से छापेमारी की ।

उल्लेखनीय है कि सतीश गोयल के यहां जीएसटी की छापेमारी पहले भी हो चुकी हैं। एक बार तो छापा मारने आई टीम पर पालतू कुत्तों को छोड़ दिया गया था, जिसमें कई अधिकारी घायल हो गए थे, उस समय यह मामला बेहद चर्चित हो गया था।आज सुबह सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने बेहद गोपनीय तरीके से सतीश गोयल के आवास पर छापा मारा जिसकी किसी को कानों-कान खबर भी नहीं लगने दी गई है और मेन गेट बंद कर सभी के फोन भी कब्जे में ले लिए गए हैं, ताकि अंदर की कोई खबर बाहर ना निकल सके लेकिन टीम को सतीश गोयल नहीं मिल सके।

देर शाम तक टीम सतीश गोयल को बुलाने का दबाव परिजनों पर देती रही पर सतीश घर नहीं आये जिसके बाद टीम टिहरी सरिये से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर वापस लौट गई।

टीम ने नयी मंडी में टिहरी सरिये के मुख्य अकाउंटेंट सुभाष जैन के आवास पर छापेमारी की और उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।  बताया जाता है कि सुभाष जैन कंपनी में मुख्य अकाउंटेंट के साथ ही कुछ कंपनियों में डायरेक्टर भी है जिससे टीम को अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की सम्भावना है। देर शाम टीम घर से वापस लौट गई। किसी भी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी।

Muzaffarnagar: योगी आदित्यनाथ ने दिए एम.जी. पब्लिक स्कूल की जांच के आदेश, फर्जी कमेटी बनाकर सम्पत्ति की लूट का है आरोप

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =