Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर हुआ हवन पूजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधी नगर में आज समस्त मोहल्ला वासियों द्वारा हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के पहले दिन हवन पूजन का आयोजन किया गया यहां नहरू रोड पर सभी ने हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि के पहले दिन पूजा अर्चना की व हवन पूजन कर देश में खुशहाली की कामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला गांधीनगर में सद्भावना समिति के सदस्यो के द्वारा आज से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष विक्रम संवत २०८० के आगमन एंव चौत्र नवरात्रे के अवसर पर गांधीनगर के नेहरू रोड के मुख्य चौराहे पर हवन पूजन के साथ शक्ति स्वरूपा दुर्गा जी की पूजा करके सभी देश वासियों एंव कॉलोनी वासियों के लिए मंगल कामना की गई सभी तथा सभी को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाये दी गई।

यहां गांधीनगर के सभी निवासियों सहित समाज सेवियों एंव हिन्दू संघटनो से जुड़े पदाधिकारियों ने हवन पूजन में भाग लेकर खुशी जताई और बताया कि हमारे बच्चे पश्चिमी संस्कृति के कारण अंग्रेजी साल को नववर्ष मानते है जबकि हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति विक्रम संवत है इसलिए हम अपने बच्चो के साथ साथ समस्त नागरिकों को ये संदेश देना चाहते है की सब प्रत्येक वर्ष चौत्र शुक्लपक्ष की प्रतिपदा के दिन नव वर्ष को मनाया करें ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21783 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + four =