Muzaffarnagar- 11 को त्यागी समाज का सम्मान समारोह : हरीश त्यागी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) त्यागी समाज के नेता हरीश त्यागी द्वारा आज रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि दिनांक 11 फरवरी 2023 को ग्र्राम सोहजनी तगान में मुरादनगर से भाजपा विधायक अजित त्यागी, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं भैसानी निवासी कपिल त्यागी का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होने एक प्रश्न के उत्तर मे बताया कि त्यागी समाज को राजनैतिक क्षेत्र मे हिस्सेदारी नही मिल पा रही है। जबकि त्यागी समाज सदैव से भाजपा के साथ रहा है।
हरीश त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगो द्वारा जनपद के विभिन्न गांवो मे भ्रमण किया जा रहा है। हरीश त्यागी ने आगे बताया कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदेश नेतृत्व को समाज की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
तथा समाज को उचित सम्मान दिए जाने हेतु अवगत कराया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान हरीश त्यागी, टीनू त्यागी, अविनाश त्यागी, कल्याण गुरूजी, राजेश त्यागी, डा.अनिल त्यागी, मुकुल त्यागी, ललित त्यागी, विशाल त्यागी तथा देवेन्द्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।

