Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: २३ वर्षों से फरार ईनामी शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष रतनपुरी अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में रतनपुरी पुलिस द्वारा २३ वर्षों से फरार एंव १०,००० रूपये के ईनामी अभियुक्त को सठेडी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना रतनपुरी पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा १० हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।’

गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद पुत्र गजे सिंह ठाकुर निवासी माल माजरा थाना बिनौली जनपद बागपत । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम व०उ०नि० बालिस्टर त्यागी थाना रतनपुरी, का० रोबिन कुमार, संदीप कुमार, आकाश कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =