Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगरपालिका में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वी जयंती मनाई

मुजफ्फरनगर। देश के महानायक, अद्भुत व्यक्तित्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वी जयंती नगर पालिका परिषद में बहुत धूमधाम के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर माननीय पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं उपस्थित सभासदगण, अधिकारियों तथा कर्मचारियों तथा समाजसेवियों के द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की देश को आजाद कराने मै नेताजी की अहम भूमिका है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता  युगो युगो तक नेताजी को प्रत्येक भारतीय याद रखेगा

श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा यह भी कहा कि १०० बरस की जिंदगी से अच्छे हैं, प्यार के दो चार दिन यह पंक्तियां नेताजी के जीवन चित्रण पर सार्थक होती है

जिनके द्वारा ४८ वर्ष के अपने अल्प जीवन काल में जो कार्य देशहित के किए गए हैं, वह हमेशा चिर स्मरणीय रहेंगे। सभा को इरफान अहमद, नौशाद कुरेशी, नदीम खान प्रवीण पीटर, विकास गुप्ता, भीष्म सिंह राजीव शर्मा मोहम्मद शफीक मोहम्मद दिलशाद नरेश खटीक राजू त्यागी माश सभासदगण के अलावा इंजीनियर अशोक अग्रवाल जी कार्यालय अधीक्षक पूर्ण चंद पाल, लिपिक राजेंद्र योगी,राजीव वर्मा आदि के द्वारा संबोधित किया।

सभा का संचालन तनवीर आलम एवं गोपाल त्यागी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सभा का समापन राष्ट्रगान से किया गया इस अवसर पर टीएस आर डी पौडवाल मैनपाल सिंह विजय जैन अशोक ढींगरा संजय गुप्ता एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित अधिकाकर्मचारी चामौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 5 =