Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: एम0बी0ए0 के छात्रों को कराया Industrial Visit, भविष्य में उपयोगी होगा शैक्षिक भ्रमण- एस0सी0 कुलश्रेष्ठ 

Muzaffarnagar श्री राम ग्रुप ऑफ कालेजज द्वारा विद्यार्थियों को कुशल प्रबन्धक के रूप में ज्ञान देने व भारत के औद्योगिक विकास में योगदान दे रहे उद्योगों की जानकारी देने के उद्देश्य से एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को लिबर्टी शूज लिमिटेड, करनाल, हरियाणा में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

औद्योगिक कार्यशैली को भली-भांति समझने के लिए विद्यार्थियों को लिबर्टी शूज लिमिटेड में हो रहे कार्यों का अवलोकन कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर भाग लिया तथा कंपनी द्वारा की जा रही शूज एवं फ्लोटर उत्पादन की प्रक्रिया का गहनता से अध्ययन किया।

विद्यार्थियों को कंपनी के प्लांट हेड जी0एस0 सैनी ने प्लांट के बारे में सीधे स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति के बारे में पूर्ण रूप से अवगत कराया। भ्रमण से पहले जी0एस0 सैनी ने लिबर्टी शूज लिमिटेड के बारे में सविस्तार समझाया। उन्होंने बताया कि लिबर्टी शूज लिमिटेड के संस्थापक पाल ब्रदर्स थे जिन्होने 1953 में इसकी स्थापना की थी।

उन्होंने बताया कि लिबर्टी शूज लिमिटेड देश की बडी कम्पनियों में से एक है जो तीन वर्ष से लेकर 90 वर्ष के लोगो के लिऐ हर तरह के शूज एवं  फ्लोटर बनाती है। इसके अतिरिक्त कंपनी के अन्य प्लांटों के बारे में भी जानकारी दी।कम्पनी के मानव संसाधन प्रबन्धक श्री वाई0के0 शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि यहॉं इस प्लांट में 1500 कर्मचारी कार्य करते है। मशीनों के साथ-साथ शारीरिक श्रम द्वारा भी कार्य होता है जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सके। कम्पनी सभी एच0आर0 नियमों का पालन करती है।

म्पनी के सेल्स एक्जीक्यूटिव श्री अमित अरोरा ने बताया कि कम्पनी न केवल देश में अपितु विश्व भर में अपनी पहचान रखती है। कम्पनी बहुत सारे सरकारी प्रोजेक्ट भी पूर्ण करती है। श्री अमित जी ने बताया कि गत वर्ष में उ0प्र0 सरकार की योेजना जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वेषभूषा के लिए शूज दिये गये वो प्रोजेक्ट भी लिबर्टी शूज कम्पनी द्वारा पूरा किया गया। वर्तमान में कम्पनी भूटान आर्मी के लिए शूज बना रही है। कम्पनी यूरोप गल्फ तथा अफ्रीका प्रायद्वीप के सभी देशों को निर्यात करती है। मानव संसाधन प्रबन्धक ने बताया कि कम्पनी समाज के प्रति अपनी पूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है।

अपने व्याख्यान में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह कम्पनी भारत सरकार के सभी विधि मानकों पर पूर्ण रूप से खरी उतरती है। जिसमें मुख्यतः इको फ्रैंडली तकनीक विशेष रूप से शामिल है। उसके पश्चात् एक सुरक्षा मैनुअल विद्यार्थियों को दिखाया गया। उन्होंने बताया कि प्लांट में कम अपव्यय पर जोर दिया जाता है जोकि किसी भी उद्योग के लिए आवश्यक है। यह प्लांट भारत के राजस्व में वृद्धि करता है तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस प्रकार इस प्लांट का वाणिज्यक विकास में बहुत योगदान है।श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के फाउण्डर चेयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ  ने शैक्षिक भ्रमण के विषय में कहा कि प्रबंधन के पाठ्यक्रम में व्यवसायिक क्षेत्र में पूर्ण व्यवहारिकता एवं कुशलता के लिए प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण की एक श्रंखला बनायी गयी है, जो भविष्य में इनके लिए उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर मैनेजमैन्ट डीन पंकज कुमार ने बताया शैक्षिक भ्रमण प्रबन्धन विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है यह उनके करिकुलम का हिस्सा होता है जिसमें विद्यार्थी कम्पनी में वास्तविक कार्यप्रणाली का अवलोकन करते है। विभागाध्यक्ष डा0 अशफाक अली ने बताया कि प्रबन्ध विभाग समय समय पर बच्चों के उन्नत एवं चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहता है एवं समय समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है।

शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में प्रबंधन संकाय की डीन डॉ0 पंकज कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ0 अशफाक अली,, कु0 श्रुति मित्तल, राजीव रावल,  मौ0 दानिश और साक्षी चौधरी आदि का सहयोग रहा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − nine =