Muzaffarnagar -केमिकल युक्त रंगों से रहे सावधान, आ रहे हैं खतरनाक Holi रंग और गुलाल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) रंगों के त्योहार Holi को संभलकर मनाने की जरूरत है। थोड़ी से लापरवाही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। बाजार में खतरनाक केमिकल युक्त रंग भी आ रहे हैं। चिकित्सकों की राय में हल्के रंगों व गुलाल का प्रयोग करें। रंग लगाने के बाद शरीर पर तुरंत पानी डाले।
होली पर्व की तैयारी तेज हो गई है। बाजार में रंगों और गुलाल की दुकानें सज गई हैं। अबीर-गुलाल व रंगों से बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन केमिकल युक्त रंग आपकी होली बदरंग कर सकते हैं।
रंग सिर्फ त्वचा को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। केमिकल के रंग भी बाजार में काफी हैं। इनके अलावा भी कई रंग दुकानों पर सजे हैं। हृदय व सांस के रोगियों को भी ये रंग खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली संभलकर खेलें और केमिकलयुक्त के रंगों से बचें। त्वचा का ख्याल रखें।
डा. पीके वर्मा, डा. महकार सिंह, डा. मिटू सैनी का कहना है कि ये रंग स्किन व आंखों में एलर्जी कर सकते है। रंगों से सिरदर्द, नजला, जुखाम, एलर्जी हो सकती है। बाल भी कमजोर कर सकते हैं।
इन बातों पर रखें ध्यान
१-कम से कम रंगों का इस्तेमाल करें।
२-रंग लगाने के तुरंत बाद शरीर पर पानी डालें।
३-गीले रंगों की जगह गुलाल लगाए।
४-रंग खेलने से पहले कोल्ड क्रीम या नारियल तेल शरीर पर लगाए।
५-सिर पर कैप व आंख पर चश्मा लगाकर रंग का प्रयोग करें।


