Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: 22 से होगा 26 तक होगा अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट काआयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  सर्विसिस क्लब मुजफ्फरनगर के टेनिस ग्राउंड पर अमित प्रकाश टूर्नामेंट डायरेक्टर, विजय वर्मा सचिव, डॉ देवेंद्र मलिक , डॉ मनोज काबरा वाईस प्रेसिडेंट, रविंदर चौधरी, ग्रीश अग्रवाल एवं डॉ जे एस तोमर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन टेनिस कोर्ट पर किया गया।

विजय वर्मा व अमित प्रकाश ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में डॉ सुरेन्द्र प्रकाश मेमोरियल इंटरनेशनल टेनिस मास्टर ४०० पॉइंट टूर्नामेंट का आयोजन २२ से २७ अप्रैल २०२३ के बीच में किया जाएगा जिसमें देश एवं विदेश से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, हमारे जिले के लिए यह गर्व की बात है कि इस स्तर का टूर्नामेंट हिंदुस्तान में आज तक सिर्फ मुंबई , दिल्ली और चेन्नई में ही आयोजित किए जाते था लेकिन इस बार यह टूर्नामेंट मुजफ्फरनगर में आयोजित होने से हमारे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला समेत २१८ खिलाडियों की एंट्री है

आदित्य खन्ना एवं निखिल राय जोकि अपने ग्रुप में वर्ल्ड नंबर ९ रैंकिंग पर है, भी हिस्सा लेंगे एवं अनेकों ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने इंडिया की टीम को वर्ल्ड चौंपियनशिप मे रिप्रेजेंट किया है जैसे राकेश कोहली , निशांत गोयल, दिलीप मोहंती, मोहित फोगाट, प्रदीप पंत , चंद्र भूषण, नरेंद्र कांकरिया, अवनीश रस्तोगी आदि खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

मुजफ्फरनगर के सर्विस क्लब द्वारा यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और हमारे जिले के ग्रास कोर्ट पूरे हिंदुस्तान में बहुत ही मशहूर हैं और सन १९३८ से मुजफ्फरनगर की शोभा बड़ा रहे है। देश और विदेश के सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट, ग्रास कोर्ट्स और मुजफ्फनगर के मीठे गुड़ की बहुत प्रशंसा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =