वैश्विक

31 भारतीय नागरिक Sudan में फंसे, केन्द्र ने सऊदी अरब और UAE से की बात

Sudan में अर्धसैनिकों और सशस्त्र बलों के बीच जारी हिंसक झड़प के बीच वहां फंसे भारतीय को वहां से निकालने की कोशिश जारी है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने कहा है कि वो सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है. भारत सरकार ने कहा है कि वो हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी, ब्रिटेन यूएस, यूके, सऊदी अरब और यूएई के साथ करीबी समन्वय कर रहा है.

भारत सरकार ने बताया कि सूडान में जमीनी हालात बेहद गंभीर हैं और इस समय लोगों की आवाजाही जोखिम भरी होगी. बीते छह दिन से देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक संघर्ष जारी है, जिसमें कथित तौर पर करीब 100 लोग मारे जा चुके हैं.

विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सूडान में अहम भूमिका है और भारत उसी के अनुसार उनसे बातचीत कर रहा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इससे पहले सऊदी अरब और यूएई के अपने समकक्षों से बात की थी.

Sudan में सेना और एक अर्द्धसैनिक बल के बीच जारी हिंसा में अबतक 180 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. वहीं, खबर है कि हिंसाग्रस्त सूडान में 31 भारतीय फंस गये हैं, जिनकी मदद के लिए कर्नाटक कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 5 =