Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: Fashion splash 2023 को चार चांद लगा गई मंदाकिनी, मॉडल्स द्वारा कैटवॉक

Muzaffarnagar: श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज़ में आयोजित हुए तीन दिवसीय Fashion splash 2023 के  समापन दिवस का आकर्षण मशहूर फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी एवं फिल्मी एवं छोटे पर्दे (टी0वी0) की अदाकारा राधिका गौतम रही। तीन दिवसीय फैशन इवेंट के तीसरे दिन की थीम ’’बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’’ रही। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के फाईन आटर्स डिपार्टमेंट द्वारा अपने विद्यार्थियों के रचानात्मक कौशल एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा डिजाईन किए गए परिधानों को पहन कर देश-विदेश के मॉडल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैंप पर कैट वॉक की। आज इसके अलावा 07 अंतर्राष्ट्रीय एवं 10 राष्ट्रीय मॉडल्स रैंप पर कैट वॉक की। 
  Fashion splash 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सानिया बिंदल, कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश गोयल श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सचिव ई0 संकल्प कुलश्रेष्ठ, तथा विशिष्ट अतिथियों में ऑनर ऑफ बिंदल ग्रुप राकेश बिंदल, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की अध्यक्षा मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की अध्यक्षा डा0 पूनम शर्मा, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग की निदेशक डा0 संध्या, श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, डीन मैनेजमेंट डा0 सौरभ मित्तल, श्रीराम ग्रुप आफ पालिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम में शिरकत करने आई मशहूर अदाकारा मंदाकिनी ने विद्यार्थियो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमे अपनी बेटियों पर बेटे की तरह गर्व होना चाहिये। सभी माता-पिताओं को बेटियो को भी बेटो की तरह उच्च शिक्षा देनी चाहिये। साथ ही उन्होंने श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, मुजफ्फरनगर में इस तरह के भव्य आयोजन करने पर उनकी प्रशंसाा की। कार्यक्रम के दूसरेे दिन प्रदर्शित किए गए अलग-अलग थीम्स पर आधारित परिधानों के आधार पर चयनित बेस्ट ओर्नामेंट अवार्ड प्रिंस, विगिशा तथा रितिक एवं कार्तिक को दिया गया। बेस्ट कार्मिशियल कलेक्शन अवार्ड अतुल और कृष्णा, बेस्ट स्लोऐटस अवार्ड मंताशा एवं स्वाति, बेस्ट थीम कलेक्शन अवार्ड शिवानी, और अमिर बेस्ट क्रिएटिव डिजाइन का अवार्ड समा ने प्राप्त किया।

भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए Fashion splash 2023 की शुरूआत गणेश वंदना कर की गई।आज के फैशन शो के पहले राउंड की शुरूआत डिजाइनर्स इवनिंग गाउन वियर थीम रही जिसमें डिजानर्स रेखा, भावना, शगुन, धनन्जय ने नेचर थीम पर परिधान तैयार किये। जिन्हे प्राकृतिक रंगो एवं बडी सुंदर फेब्रिक में तैयार किया गया था, जिन्हें पहनकर विद्यार्थी, मॉडल्स, राष्ट्रीय मॉडल्स और अंतर्राष्ट्रीय माडल्स ने पहनकर एक साथ रैंप पर कैटवॉक कर दर्शको का ध्यान आकर्षित किया। 

Fashion splash 2023 कार्यक्रम के दूसरे राउंड में डिजाइनर्स धनंन्जय छोटी, एवं आस्था जिंदल ने क्रिस्टल रेन गाउन थीम पर बडे ही आकर्षक गाउन तैयार किये। जिन्हें देखकर सभी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।इसके पश्चात् अगले राउंड में डिजाइनर अमिर खान के द्वारा एथेनीक थीम पर तैयार किये गये परिधानों का विद्यार्थी मॉडल्स, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रोफेशनल मॉडल्स को पहनाकर रैंप वॉक करायी।  
इसके पश्चात् कार्यक्रम के दूसरे सत्र की थीम कपल वियर (रिवाज) रही । जिसमें डिजाइनर श्रुति गुप्ता ने चिक थीम पर परिधान तैयार किये जिन्हें विद्यार्थी मॉडल्स, राष्ट्रीय मॉडल्स एवं अंतर्राष्ट्रीय मॉडल्स ने पहनकर रैंप पर कैट वॉक की जिन्हें देखकर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शको ने खूब तालिया बजाई। 
इसके पश्चात Fashion splash 2023 सत्र के दूसरे राउंड में डिजाइनर सलौनी ने डोज ऑफ फैशन थीम पर बडे ही क्रिएटिव परिधान तैयार किये। जिन्हें पहनकर विद्यार्थी मॉडल्स ने बडी ही सुंदरता के साथ प्रदर्शित किया। 
अगले राउंड में डिजाइनर नमरा के एथनिक वियर थीम पर आधारित परिधानों का प्रदर्शन किया गया। जिन्हें बडे ही आकर्षक रंगो में डिजाइन किया गया था। अगले राउन्ड में डिजाइनर रूबना ने अनन्त थीम पर परिधान तैयार किये जिन्हें  जिन्हें विद्यार्थी मॉडल्स एवं अंतर्राष्ट्रीय मॉडल्स ने पहनकर रैंप पर कैट वॉक की। 
Fashion splash 2023 के अंतिम सत्र की शुरूआत फ्यूजन वियर थीम से की गई। जिसमें डिजाइनर आकांक्षा, अर्पणा, ने चिक बोहेमियन थीम पर परिधानों का क्लेक्शन तैयार किया था। जिन्हंे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मॉडल्स द्वारा रैंप पर कैट वॉक किया जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। दूसरे राउंड में डिजाइनर सौरभ सिंह ने वेस्टर्न यूथ फैशन थीम पर पर बडा ही सुंदर कलेक्शन तैयार किया जिन्हें विद्यार्थी मॉडस द्वारा रैंप पर प्रदर्शित किया गया। 
Fashion splash 2023 अगले राउंड में डिजाइनर्स खुशी, अपूर्वा एवं तानिया पंडित ने फ्यूजन वियर थीम पर परिधानों को तैयार किया। जिन्हें पहनकर विद्यार्थी मॉडल्स एवं अंतराष्ट्रीय मॉडल्स ने रैंप पर एक अलग ही छठा बिखेर दी। जिन्हें देख दर्शक खुद को तालियॉ बजाने से नहीं रोक पाये।  कार्यक्रम के अंतिम सत्र का अंतिम राउंड में डिजाइनर्स भावना एवं शगुन फ्यूजन वियर थीम पर आकर्षक परिधानों का कलेक्शन तैयार किया । जिन्हें विद्यार्थी मॉडल्स ने रैंप कर कैटवॉक कर प्रदर्शित किया। 
बेस्ट रैंप वॉक अवार्ड आलिया, बेस्ट फोटो जनिक अनाघया तथा बेस्ट पर्सनालिटी अवार्ड नव्या ने प्राप्त किया। वही बेस्ट मेल मॉडल अवार्ड शिवम, हिमांशु द्वितीय तथा अन्नु तोमर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सर्वश्रेष्ठ फीमेल मॉडल का प्रथम अवार्ड मनु को द्वितीय स्थान सलौनी तथा तृतीय शिवानी पांचाल को मिला।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, ललित कला के निदेशक डा0 मनोज धीमान, विभागाध्यक्षा मिनाक्षी काकरान, प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, बिन्नू पुण्डीर, अनु नायक, रीना त्यागी, रजनीकांत, अमित त्यागी हंस, मयंक वर्मा, कहकशा मिर्जा, शिवानी बर्मन तथा श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के मीडिया प्रभारी तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − twelve =