Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसा हडपने वाले दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसा हडपने/बंधक बनाने वाले हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०१ अभियुक्त व ०१ अभियुक्ता को महज ०२ घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में साइबर अपराधों/हनीट्रैप करने वाले शातिर गिरोह/गैंग की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हनीट्रैप में फंसा कर बंधक बनाने व रंगदारी मांगने वाले ०१ अभियुक्त व ०१ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि १५ फरवरी को वादी निलिख पुत्र अनील कुमार निवासी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर द्वारा अपने चाचा को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा बंधक बनाकर हनीट्रैप में फंसा कर ०५ लाख रुपये की रंगदारी मांगने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से महज ०२ घण्टे के अन्दर पीडित को मुक्त कराते हुए ०१ अभियुक्त तथा ०१ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शानू पुत्र मुस्तकीम, अफसाना उर्फ पिंकी पत्नी शानू निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर है।

पुलिस पूछताछ में पतालगा कि गिरफ्तार अभियुक्तगण भोले भाले लोगों को हनीट्रेप में फंसाते थे तथा अश्लील हरकते करते हुए चोरी से वीडियो बनाकर उस वीडियो को पीडित व उसके परिजनों को दिखाकर डरा धमकाकर व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर रुपये एंठते थे। पीडित के साथ भी अभियुक्तगण द्वारा ऐसा ही किया गया था।

अभियुक्ता अफसाना उर्फ पिंकी द्वारा पीडित से कई महीने बात की गयी जिसके उपरान्त पीडित को अपने स्थान पर मिलने के लिए बुलाया गया तथा अश्लील हरकते करते हुए अभियुक्त शानू उपरोक्त द्वारा वीडियो बनाया गया जिसे पीडित व परिजनों को दिखाकर झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी दी गयी तथा पीडित को बंधक बनाकर उसके परिवारजन से ०५ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी।

जिस समय अभियुक्त पैसे लेने जा रहा था तभी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व भी अभियुक्तों द्वारा लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर पैसे एंठे गये है परन्तु बदनामी के कारण किसी के द्वारा शिकायत नही की गयी थी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ललित कुमार शर्मा, है०का० रोहताश कुमार, का० शिवओम भाटी, कर्मवीर सिंह, म०का० गीता सिरोही थाना कोतवाली शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =