Muzaffarnagar: शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा
Muzaffarnagar। जनपद में दिनांक १० फरवरी २०२३ दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत १ वर्ष से लेकर १९ वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई निशुल्क खिलाई जाएगी इसके लिए जनपद में १३५२१७८ बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें १ वर्ष से २ वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी तथा २ वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल (४०० द्वद्द)की पूरी गोली खिलाई जाएगी जिसे बच्चे चबाकर पानी के साथ खाएंगे।
जनपद के २८९७ इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूल, ११४ मदरसों, और २२७४ आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क गोली खिलाई जाएगी। हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को विद्यालय में १० फरवरी के दिन प्रवेश पत्र लेने के लिए बुलाया जाएगा तथा उसी के साथ ही बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी इसके बाद भी यदि कोई बच्चा किसी कारणवश १० फरवरी को पेट के कीड़ों की गोली नहीं खा पाएं तो उनके लिए १३ फरवरी से लेकर १५ फरवरी के मध्य मॉप अप राउंड चलाया जाएगा और सभी बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
जनपद के सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएवाये तथा सभी अभिभावक अपने बच्चों को खाना खिलाकर भेजें और साथ ही भोजन लेकर भी भेजें क्योंकि एल्बेंडाजोल पेट के कीड़ों की गोली भोजन के पश्चात लेने की सलाह दी जाती है।
लोकवाणी भवन मे आयोजित मीडिया कार्यशाला मे डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर संजीव मासूम तथा यूनीसेफ से तरन्नुम के अलावा, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह,बीएसए सौरभ शुक्ला, डीपीओ राजेश कुमार,अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तौगी, जिला स्वास्थ सूचना अधिकारी श्रीमति गीतांजली वर्मा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डा.राजीव निगम, डा.वी.के.सिंह,डा.शरण सिह, डा.अरविन्द, डा.शूरवीर सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।
मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि 10 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग पूरे कार्यक्रम की मिनटस तैयार करेगा। ताकि शासन को रिर्पोट भेजी जा सके। इस कार्यक्रम के लिए डीआईओएस व बीएसए स्कूलों को निर्देशित करेंगे की सभी विद्यालय समय से पूर्व खुल जाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विशेष रूप से अल्पसंख्यकों के मदरसां का ध्यान रखा जाए ताकि कोई पात्र बच्चा छूट ना जाए।

