Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोबाईल लूट की ०२ घटनाओं का खुलासा-मुठभेड़ में ०५ अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर श्री ब्रजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रात्रि में थाना शाहपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की शाहपुर-मंसूरपुर रोड पर चांदपुर भट्टे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०३ अभियुक्तगण घायल

सहित कुल ०५ अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मोबाईल लूट के ०२ अभियोगों का २४ घंटे के अन्दर सफल अनावरण किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गए ०२ मोबाईल, ८८००/- रुपये, घटना में प्रयुक्त ०१ स्कूटी व ०२ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए ।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय हैकि २७ मई को अज्ञात बदमाशों द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर के बसी रजवाहे पर वादी श्री पंकज पुत्र अशोक निवासी बांमनौली थाना दौघट, बागपत को गोली मारकर नकदी व मोबाईल लूट तथा श्री अपसरान पुत्र सकील निवासी बसी कलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर से नकदी व मोबाईल लूटने की घटनाएं कारित की गयी थीं । इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र मंसूरपुर में एक युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना कारित की गयी थी । उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना शाहपुर तथा थाना मंसूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित थाना व एसओजी की टीमें गठित की गयी थीं ।

रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटनाओं को कारित करने वाले बदमाश शाहपुर-मंसूरपुर रोड पर स्थित चांदपुर भट्टे के पास बने खण्डहर में मौजूद हैं तथा डकैती की योजना बना रहे हैं । सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर खण्डहर की घेराबंदी करते हुए बदमाशों को ललकारा

अचानक पुलिस को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किए गए । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ 

बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किए गए । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें ०३ अभियुक्तगण घायल हो गए तथा ०२ अभियुक्तगण को कॉंम्बिंग के दौरान गिफ्तार किया गया । ०१ अभियुक्त अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है ।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण यश राणा पुत्र सुधीर राणा निवासी गोकुलपुर थाना शाहपुर, (घायल), सनी बंसल पुत्र कालू जोगी निवासी काकड़ा थाना शाहपुर (घायल), गोलू उर्फ रितिक पुत्र सतीश निवासी काकड़ा थाना शाहपुर, (घायल), रितिक पुत्र पूरन निवासी काकड़ा थाना शाहपुर, रक्षित पुत्र पूरन निवासी काकड़ा थाना शाहपुर है। फरार अभियुक्त हर्ष पुत्र रामपाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर है।

जिसके कब्जे से ०२ मोबाईल लूटे गए, ८८००/- रुपये नगद लूटे गए, ०२ दराती, ०१ पिस्टल मय ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३२ बोर, ०१ रिवॉल्वर मय १० जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३२ बोर, ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३२ बोर, ०२ तमंचे मय ०८ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्कूटी व ०२ मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया।

अनावरण/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० ब्रजेश कुमार शर्मा, निरी. सुभाष अत्री, निरी० सुभाष अत्री प्रभारी एसओजी टीम, उ०नि० गजेन्द्र सिंग, उ०नि० संदीप कुमार, उ०नि० श्रीपाल सिंह, उ०नि० दीपक कुमार एसओजी टीम, उ०नि० मोहित चौधरी एसओजी टीम, है०का० अंमित तेवतिया एसओजी टीम, है०का० विकाश सिरोही एसओजी टीम, है०का० अमरदीप सिंह एसओजी टीम, है०का० जुगेन्द्र कसाना, है०का० पिंटू, है०का० कपिल तेवतिया, है०का० करुण एसओजी टीम, है०का० राजीव भारद्वाज, है०का० प्रशान्त शर्मा, है०का० गुरनाम, है०का० सुहैल, का० सचिन, का० प्रशान्त सिरोही, का० ललित पायल एसओजी टीम, है०का० महेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, का० विनय थाना शाहपुर, का० २२१८ सोमवीर सिंह थाना शाहपुर है। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 20 =