Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार से 2 करोड 8 लाख 86 हजार व 96 ग्राम सोना किया बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव से पहले आई-२० कार से जब्त किया गया ९६ ग्राम सोना व ०२ करोड ०८ लाख ८६ हजार ५०० रुपये का कैश बरामद किया। आगामी नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात अवैध नकदी प्रवाह रोकने व मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए की जाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त जनपद व अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रविशंकर के नेतृत्व में एफएसटी टीम(फ्लाइंग स्कवाड टीमध्उडनदस्ता दल) द्वारा मुजफ्फरनगर-मेरठ बॉर्डर (भंगेला चौकी) पर सघन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान एक आई-२० कार से ०२ करोड ०८ लाख ८६ हजार ५०० रुपये नगदी व ९६ ग्राम सोना बरामद किया गया। एफएसटी टीम द्वारा भंगेला चौकी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक आई-२० कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार को शशांक शर्मा पुत्र अरुण कुमार शर्मा निवासी ६१ चाण्क्यपुरी थाना नौचंदी जनपद मेरठ चला रहा था।

तलाशी लेने पर कार से ०२ करोड ०८ लाख ८६ हजार ५०० रुपये नगदी व ९६ ग्राम सोना बरामद किया गया। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि शशांक उपरोक्त व्यापारी है जो मेरठ से आ रहा था, बरामदगी के सम्बन्ध में वह कोई जानकारी नहीं दे सका न ही उसके पास कोई वैध दस्तावेज मिले है। सूचना से तत्काल आयकर विभाग, बैंक, स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खतौली द्वारा कैश की गणना की गयी तथा आयकर विभाग की टीम द्वारा शशांक उपरोक्त से पूछताछ की जा रही है।

बरामद माल को एफएसटी टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है एवं ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। स्थानीय पुलिस एवं आयकर विभाग की टीम द्वारा आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। एफएसटी टीम में आनंद वीर सिंह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, कृषि विभाग मुजफ्फरनगर, प्रवेश कुमार थाना खतौली, हैका० राजकुमार, कां. धर्मेन्द्र, मोहित कुमार, कैमरामेन मुकेश कुमार क्षेत्र पंचायत खतौली, मुजफ्फरनगर।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =