Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस एवं नारकोटिंक सैल की टीम द्वारा ३ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं नारकोटिंक सैल मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम द्वारा ०३ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार , कब्जे से करीब ६० ग्राम स्मैक व घटना में प्रयुक्त ०१ नोटरसाइकिल बरामद

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी तथा तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व्योमं बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं नार्कोटिक सैल मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम द्वारा ०३ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को खामपुर की तरफ से काली नदी के पुल से गिरफ्तार किया गया है

अभियुक्तगण के कब्जे से ६० ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग १० लाख रुपये है, घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल व ०१ इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद किया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण हाशिम पुत्र मनफूल निवासी हलकोआ थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर, शुएब पुत्र अब्दुल रहमान नि० हलकोआ थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर, अरशद पुत्र असगर निवासी हलकोआ थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर

जिसके कब्जे से ६० ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग १० लाख रुपये), ५० खाली पिन्नी छोटी, ०१ इलैक्ट्रानिक कांटा, ०१ मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर बरामद की। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है 

गिरफ्तार करने वाली टीम में अक्षय शर्मा थाना प्रभारी, उ.नि. गजेंद्र सिंह, प्रशिक्षु जीतन सिंह, का. अजय कुमार, उ.नि. अखिल चौधरी, है. कां. नितिन मलिक थाना कोतवाली नगर, उ०नि० अखिल चौधरी प्रभारी, नितिन मलिक, संजय सोलंकी, का. शरद कुमार नार्कोटिक सैल मौजूद रहे।

 

नशे के सौदागर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा वे कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एक टीम वर्क की भांति मेहनत से काम कर रहें हैं और इनकी लाजवाब पुलिसिंग से क्षेत्र में अपराध शून्य की और कर रहे हैं तथा अवैध नशा के खिलाफ लगातार मुहिम चलाकर नशे के कारोबारियों को जेल भेजने का काम कर रहे हैं

इसी मेहनत ने शाहपुर क्षेत्र की जनता को प्रभावित किया हुआ है तथा बदमाशों में खौफ पैदा किया इनका जोश जुनून वाकई में काबिले तारीफ है.; आज भी शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने एक सराहनीय वह प्रशंसनीय गुडवर्क को अंजाम देते हुए अवैध नशे के कारोबारी की नाक में नकेल डालते हुए कसेरवा नहर पुलिया से अभियुक्त आरिफ पुत्र इकराम निवासी कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को ८.७०० ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं।जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०स० २२९/२४ धारा ०८ध्२१ एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + nineteen =