Muzaffarnagar News: ३८ वी अन्तर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष २०२१ का आयोजन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चलने वाली तीन दिवसीय जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली मेरठ जोन, मेरठ की ३८ वी अन्तर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष २०२१ का आयोजन सर्विस क्लब, जनपद मुजफ्फरनगर नगर में प्रारम्भ हुई, मुख्य अतिथि श्री प्रशांत कुमार प्रशांत, पुलिस अधीक्षक, अपराध/लाइन्स ने फीता काटकर एवं बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया गया
इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन की ०९ जनपदों के लगभग १५० खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता का उद्धघाटन मैच पुरुष एकल वर्ग में विनीत कुमार बुलंदशहर एवं हरवेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर के मध्य खेला गया जिसमें हरवेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर ने २१-०८, १७-२१, २१-११ से एकल वर्ग में विजय हासिल की टीम चौंपिनशिप में डबल्स में हरवेंद्र कुमार एवं सोनू मुजफरनगर एवम विनीत कुमार एवं जय प्रकाश यादव बुलंदशहर के बीच खेला गया
जिसमें हरवेंद्र कुमार एवं सोनू मुजफ्फरनगर की जोड़ी ने १५-०६, १५-०३ से विजय प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच एकल पुरुष वर्ग में विवेक कुमार मेरठ एवं विजय पंवार बागपत के मध्य खेला गया जिसमें विजय पंवार बागपत ने १५-१२, १६-१८, १५-११, से विजय हासिल की इसी वर्ग में डबल के मैच में प्रीतम भाटी एवं अनिल कुमार मेरठ एवं दिनेश कुमार, विजय कुमार, बागपत के मध्य खेला गया
जिसमें प्रीतम भाटी, अनिल कुमार मेरठ की जोड़ी ने १५-०८, १५-०९ से विजय हासिल की, इसी इसी वर्ग का सिंगल रिवर्स का मैच प्रीतम भाटी मेरठ एवं विपिन बागपत के मध्य खेला गया जिसमें प्रीतम भाटी ने १५-०२, १५-०२ से विजय हासिल करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया, महिला एकल वर्ग में कुसुम कश्यप, मुजफ्फरनगर एवं यशोदा मेरठ के मध्य खेला गया
जिसमें कुसुम कश्यप मुजफ्फरनगर नगर ने १५-०१, १५-०३ से विजय हासिल की महिला डबल्स वर्ग में कुसुम कश्यप, अर्चना मुजफ्फरनगर एवं यशोदा, मीना चौधरी, मेरठ के मध्य खेला गया जिसमें कुसुम कश्यप, अर्चना मुजफ्फरनगर की जोड़ी ने १५-०५, १५-०७ से विजय हासिल करते हुए, मुजफ्फरनगर की महिला वर्ग की टीम ने सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया
प्रतियोगिता के उद्धघाटन के अवसर पर श्री कुलदीप अहलावत, क्षेत्राधिकारी, नगर, एवं श्री मोहम्मद नदीम, प्रतिसार निरीक्षक, श्री पवन कुमार, उप०निरी० स०पु०, श्री विजय कुमार शर्मा, उप०निरी० स०पु०, हैड कान्स० (प्रो) राजेश कुमार, स्टोर मोहर्रिर, आदि उपस्तिथ रहे, प्रतियोगिता का संचालन श्री सुभाष पांचाल, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच, जनपद गाज़ियाबाद द्वारा किया गया।

