Muzaffarnagar News: 6 और थाना प्रभारी बदले, खतौली, मंसूरपुर, महिला थाने में भी नए प्रभारी नियुक्त
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने जिले में 6 और थाना प्रभारी नियुक्त किए हैं, कल रात भी 9 नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए थे।एसएसपी अभिषेक यादव ने आज पुलिस लाइन से निरीक्षक कुलदीप सिंह को चरथावल, मुकेश गौतम को मंसूरपुर, बबलू सिंह को जानसठ और नीरज सिंह को फुगाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया है।
पुलिस लाइन से ही संध्या वर्मा को महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है जबकि निधि चौधरी को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है यह सभी सहारनपुर मंडल के अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर जिले में आए थे और पुलिस लाइन में तैनात थे। फुगाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को अब खतौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
#Muzaffarnagar महिला थाना प्रभारी बनी इंस्पेक्टर संध्या वर्मा, निधि चौधरी पुलिस लाइन भेजी गई pic.twitter.com/w3JR1LCPRo
— News & Features Network (@mzn_news) September 30, 2021
देर रात भी एसएसपी ने नौ थाना प्रभारी नियुक्त किये थे, जिनमे पुलिस लाइन से आनंद देव मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली बनाया गया है। भौराकला के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र कुमार रावत को थाना सिविल लाइन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
अपराध शाखा से अखिलेश कुमार सिंह को छपार ,पुलिस लाइन से विनोद कुमार सिंह को पुरकाजी, पुलिस लाइन से ही अभिषेक कुमार सिरोही को शाहपुर और थाना नई मंडी से सुशील कुमार सैनी को सिखेड़ा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
#मुज़फ्फरनगर थाना तितावी प्रभारी राधेश्याम यादव का थाना भौराकलां स्थान्तरण होने पर समस्त स्टाफ ने फूल मालाओं से स्वागत कर दी विदाई pic.twitter.com/yYMqXOFrCY
— News & Features Network (@mzn_news) September 30, 2021
इनके अलावा तितावी के थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव को थानाध्यक्ष भौरा कला, रामराज से मुकेश सोलंकी को तितावी और थाना बुढ़ाना से अक्षय शर्मा को रामराज का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

