Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विकास भवन में प्रशिक्षण प्रदताओं की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) विकास भवन के सभाकक्ष में उ०प्र० कौशल विकास मिशन अन्तर्गत जिला कौशल समिति के सदस्य एवं जनपद के सूचीब( समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। विकास भवन मुजफ्फरनगर के सभाकक्ष में उ.प्र. कौशल विकास मिशन अन्तर्गत जिला कौशल समिति के सदस्य एवं जनपद के सूचीब( समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद के सूचीब( प्रशिक्षण प्रदाताओं का आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा कि गई। समीक्षा के दौरान जनपद में 16 प्रशिक्षण प्रदाताओं को 3321 का लक्ष्य 12 सेक्टर में आवंटित किया गया है

जिसके सापेक्ष वर्तमान में 1851 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा जिन प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा प्रशिक्षण कार्य प्रारम्भ नही कराया गया है उनको माह सितम्बर, 2022 के द्वितीय सप्ताह तक लक्ष्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिय गये है। तथा जनपद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेवायोजन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान मैं आयोजित होने वाले बृहद रोजगार मेले पर भी चर्चा की गई।

50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यो/सड़को की समीक्षा की गयी जिन कार्यो में प्रगति धीमी है उनमें तत्काल प्रगति बढायी जाये जो कार्य धन अभाव के कारण अवरू( है उनमें जिलाधिकारी महोदय की ओर से धनराशि जारी कराये जाने हेतु अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित किये जाये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि कतिपय परियोजनाओं का उनके द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जायेगा। अतः गुणवत्ता पर विशेष घ्यान दिया जाये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =