Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोबाइल रिकवरी को लेकर एक जबर्दस्त अभियान, लौटी मोबाइल पाकर मुस्कान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव ने भी मोबाइल रिकवरी को लेकर एक जबर्दस्त अभियान चलाया हुआ है और पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में थानाप्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम को लगाया और नई मंडी पुलिस ने पुकिस का इकबाल बुलन्द करते हुए गुम हुए छह मोबाइल बरामद कर आज थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने स्वंय खड़े होकर गुम हुए मोबाइल स्वामियों को ढूढ़कर दिए और पीड़ितों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाने का काम किया हैं।

एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में नई मंडी पुलिस ने गुम हुए छह एंड्रायड मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम की मदद से बरामद कराकर वाकई में पीड़ित लोगों को एक खुशी दी हैं तो वही फोन धारकों को गुम हुए मोबाइल वापस पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई और वह खुशी से गदगद होकर नई मंडी पुलिस को दुआ दे रहें थे।

जिन पीड़ित मोबाईल स्वामियों के मोबाईल प्राप्त हुए हैं उनके नाम विजय शंकर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी चीनी मिल मोरना थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर व अभिषेक पुत्र विजयपाल निवासी गांधीनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर वे विशाल पुत्र गंगाराम निवासी हुसैनपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर वे संदीप पुत्र रमाशंकर निवासी रामपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर वे मोहम्मद वाजिद पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर वे मोबीन पुत्र एहसान निवासी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर।

इस सराहनीय व मानवता भरे कारनामे को अंजाम देने वाली टीम में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार राणा,उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल तौमर, हैड कॉस्टेबल,सोनू कुमार सर्विलेंस सेल, हैड कॉस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल शोविन्दर कुमार आदि शामिल हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 12 =