News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

दहेज में एक करोड़ रुपये और संपत्ति में आधा हिस्सा मांगने का आरोप

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रामपुर गार्डन के एक व्यापारी ने बेटी के ससुराल वालों पर एक करोड़ रुपये और प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा मांगने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सुसरालियों ने उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घरेलू हिंसा अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामपुर गार्डन के रहने वाली आलोक जायसवाल ने बेटी जूही जायसवाल की शादी 18 नवंबर 2013 को मुजफ्फरनगर स्थित नई मंडी के पास रहने वाले संकल्प गुप्ता से की थी। ससुराल वालों ने 70 लाख रुपये की मांग की थी। व्यापारी ने बातचीत के बाद बेटी की शादी में 50 लाख खर्च किए थे। जूही की सास सुदेश गुप्ता अधिवक्ता हैं। पति संकल्प गुप्ता एक मल्टीनेशनल कंपनी में कर्मचारी है। ससुर रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके पिता से प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा और एक करोड़ रुपये मांगे। इसी दौरान 2014 में उसने बेटे को जन्म दिया। बेटे के नामकरण संस्कार में मायके पक्ष ने पांच लाख नकद, हीरे के पैंडल की चेन, कंधनी व सोने के सिक्के दिए थे। कुछ दिनों के बाद ही ससुराल वालों ने फिर से एक करोड़ रुपये और प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। आरोप है कि 15 अगस्त 2021 को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने उनकी सास सुदेश गुप्ता व पति संकल्प गुप्ता के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा अभियुक्तगण सुहैल पुत्र शब्बीर अहमद, साहिब पुत्र गुफरान निवासीगण खादरवाला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्परनगर को नावल्टी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक मो0सा0 होण्डा साइन (संदिग्ध) व 01-01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र मौहम्मद हाशिम निवासी बशीकला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बशी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थानाध्यक्ष भौराकलां नवीन भाटी द्वारा वांछित अभियुक्तगण बिरमपाल पुत्र इंद्रपाल, रामपाल पुत्र इंद्रपाल निवासीगण ग्राम सिसोली थाना भोराकला को गिरफ्तार किया।

वांछित को दबोचा

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में थानाध्यक्ष ककरौली के नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित अपराधी को ग्राम कम्हेडा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र सरफराज निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर बताया उक्त अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

 

 

साप्ताहिक बंदी का पूर्णतः नहीं हुआ पालन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कोरोना की तीसरी लहर पर हालांकि काबू पा लिया गया है लेकिन मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद कई स्थानों पर दुकानें खुली नजर आई। अनेक स्थानों पर अनेक दुकाने खुली रही लेकिन कुछ दुकानदारों का कहना यह भी है कि मंगलवार में साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दुकानों का पूर्ण रूप से अवकाश होना चाहिए क्योंकि इससे यदि कुछ दुकान खुल जाती हैं तो अन्य दुकानों पर इसका प्रभाव पड़ता है। नियम सबके लिए बराबर होना चाहिए लेकिन देखा जा रहा है कि कोरोना काल में दुकानों में साप्ताहिक अवकाश का पूर्ण रूप से पालन होता दिखाई दे रहा था। अब शहर के कई बाजार रुड़की रोड, कच्ची सड़क, रामपुरी, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी पर अनेकों दुकान खुली नजर आ रही हैं।

मुआवजे की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नष्ट हो गयी फसल के मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया। जौल रोड पर पल्प पेपर मिल के बाहर भाकियू के शहर अध्यक्ष देव अहलावत के नेतृत्व मे एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानो ने कुछ दिन पहले पेपर मिल इंधन के रूप मे कचरा जलाया जाता है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। ग्रामीणो का आरोप है कि कुछ दिन पहले पीडब्लूडी ठेकेदार/सिंचाई विभाग या प्रदूषण विभाग की लापरवाही से काफी फसल का नुकसान हुआ है। भाकियू कार्यकर्ताओ तथा क्षेत्रिय किसानो का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हे उनकी फसल का मुआवजा नही मिल पाया है। हर विभाग एक दूसरे पर टाल रहा है। कई दिन बीत जाने के बाद भी किसानो को कोई राहत नही मिल रही है। वहीं दूसरी और उक्त फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि ये लोग कचरा पन्नी का काम करते है। यदि वे पन्नी लेने से इन्कार करते हैं तो दबाव बनाने के लिए परेशान करते है।

 

सम्मान समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फर नगर (Muzaffarnagar News) राजकीय जिला चिकित्सालय में आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावाता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर कई वर्षो से सेवा कर रहे सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत कर भाव भीनी विदाई दी श्री शाह आलम ने बताया हमारे जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल साहब कई वर्षो से जिला अस्पताल में अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के चलते अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए थे वो बहुत ही महनतकश नेक दिल और अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान है इसी को देखते हुए शासन ने उनकी तरक्की करते हुए सीएमओ आगरा की जिम्मदारी सौंपी है उनकी सेवा भाव से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सभी लोग हृदय की गहराइयों से सम्मान करते हैं और आशा करते है वो जहां भी रहे स्वस्थ रहे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं जिस तरह उन्होंने मुजफ्फर नगर के लोगो की सेवा की है वो एक सराहनीय है जहां भी रहे लोगो के दिलो में अपनी खास जगह बनाए रखे मोहम्मद शाह आलम ने जनपद में स्थानांतरित होकर आए नव नियुक्त सीएमएस राकेश कुमार जी वह डॉक्टर तिरखा जी का भी स्वागत व सम्मान किया इस मौके पर जिला अस्पताल स्टाफ के साथ भाकियू अंबावता के पदाधिकारी मौजूद रहे

समस्याओं को सुन किया निस्तारित

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई रोजाना हो रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी मोनिका यादव की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी सदस्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। शिकायत चाहे जैसी भी हो, डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में 4 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमे डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी एवं महिला सुरक्षा सेल सदस्य द्वारा 1 शिकायत को काफी देर काउंसलिंग के बाद दोनो पक्षों में आपसी समझौता कराकर पत्नी को मंगलवार तक अपने घर ले जाने हेतु पति को तैयार कर सम्बन्धित शिकायत का निस्तारण करा दिया गया। इसके अतिरिक्त 1 शिकायत में पति को महिला सैल में उपस्थित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी। अन्य शिकायतो में से 1 में दोनों पक्षों को सोच-विचार करने लिये अग्रिम तारीख दे दी गयी एवं शेष 1 शिकायत में पति एवं पत्नी की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी जिसके बाद भी दोनो पक्ष सुलह हेतु रजामन्द नही हुए। उपरोक्त कार्यवाही में अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर द्वारा समयदृसमय पर पक्षों में कांउसिलिंग विधिकानुरूप कराने हेतु पूर्ण रूप से सहयोग किया जा रहा है। मौके पर डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी एवं डब्ल्यूपीसी की सदस्य सहित डब्लूपीसी की सम्पूर्ण टीम मौजूद रहीं।

संचारी रोग की रोकथाम को एंटी लारवा का छिडकाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग आदि क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकायध्नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है।
नगर पंचायत चरथावल में वार्ड संख्या ०७ मोहल्ला शहजाद गांग अरबी में एवं विभिन्न स्थानों पर एंटी लारवा का स्प्रे का कार्य कराया गया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

कर्नाटक मामले में विश्व हिंदू परिषद ने किया प्रदर्शनNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक में हिजाब का स्कूल कॉलेज में पहन कर आने पर हाईकोर्ट की बंदिश के चलते उसका विरोध कर रहे बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के मामले मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
विश्व हिन्दू संगठन बजरंगदल के नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओ ने गृह मंत्री अमित शाह को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया कि उडी.पी विद्यालय के प्रकरणो को नजदीक से अवश्य देख रहे होंगे। कॉलेज मे अराजकता का माहौल रहा। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जा सकता। बजरंग दल शांतिपूर्ण विरोध प्रकट किया। इस दौरान हर्षा की 4-5 लोगो ने मिलकर छुरा घोपकर निर्मम हत्या कर दी। जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। इससे हिन्दू समाज मे नाराजगी है। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल आपसे मांग करता है कि इन मुस्लिम आतातायियो के खिलाफ रासुका लगाकर गिरफ्तार कर धारा 302 के अर्न्तगत फांसी की सजा हो और जिन लोगों ने कॉलेज के अन्दर हिजाब को मुददा बनाकर हाईकोर्ट का उल्लंघन किया है,उन्हे तुरन्त गिरफ्तार किया जाये और 5 साल की सजा हो। देश मे लोग हिजाब को लेकर अशान्ती फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञापन मे विहिप ने मांग की कि बजरंगदल संयोजक हर्षा के परिवार को 50 लाख की सहायता एक सरकारी नौकरी जल्द से जल्द सहायता के रूप मे दी जाये और हर्षा के परिवार को सुरक्षा भी दी जाये। ज्ञापन सौपने वालो मे भूपेन्द्र सिह, शिवम तायल,मनोज कुमार,राधेश्याम,ललित माहेश्वरी, विक्रान्त खटीक,हिमांशु शर्मा, आदि मौजूद रहे।

 

कार्यवाही की मांग
BHopa। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिहारगढ में युवक के गले मे फंदा डालकर घुमाने वाले प्रधान के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन भोपा थाना क्षेत्र के गांव मे दलित युवक को पीटते घसीटते हुए आरोपी ग्राम प्रधान और एक अन्य का वीडियो वायरल हुआ था। भोपा थाना प्रभारी पंकज राय ने उक्त मामले मे तुरंत संज्ञान लेकर दोनो को हिरासत मे ले लिया था। आज उक्त प्रकरण मे भोपा थाने पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ तथा ग्रामीणो ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदशर्न कर रोष व्यक्त किया।

गहरे गड्ढे दे रहे है हादसे के दावतNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गहरे गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे है। खासतौर पर नगर के रूड़की रोड पर गड्ढों का आलम यह है कि हर १०० मीटर की दूरी पर एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। जिस कारण कई बार यात्री गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं और इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना का भय बना रहता है। रुड़की रोड पर अस्पताल चौक से आगे सहारनपुर अड्डे तक हर १०० मीटर की दूरी पर एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। मुख्य रूप से आनंदपुरी पेट्रोल पंप के सामने लगातार कहीं गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिस कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यदि इन गड्ढों को समय रहते नहीं भरवाया गया तो किसी बड़े हादसे को न्योता मिल सकता है। अधिकांश देखा गया है कि गहरे गड्ढे होने के कारण बाइक सवार तो फिर भी निकल जाते हैं लेकिन स्कूटी जिसके पहिये छोटे होते हैं वह गड्ढे में फस जाने के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। क्योंकि कई बाहर व्यक्ति को अचानक ही गहरा गड्ढा नजर आता है जिस कारण वह अपने वाहन को बचा नहीं पाता है और गड्ढे में उसका पहिया आ जाने के कारण वह चोटिल हो जाता है। यदि इस प्रकार गड्ढे समय रहते नहीं भरे गए तो धीरे धीरे जहां ये और अधिक गहरे हो जायेंगे वहीं इनके कारण हादसा हो सकता है। इस ओर ध्यान देकर गड्ढों की समस्या से नागरिकों को निजात दिलानी चाहिए।

 

प्रतियोगिता में खुशी व आयुषी रही अव्वलNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्घ्ल्स डिग्री कालेज-बेहड़ा सादात में आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में गांवों से आई युवतियों ने अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें खुशी चौरावाला व आयुषी सैनी-तेवड़ा प्रथम रहीं। इस दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल बैंकिग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में ककरौली, तिस्सा, तेवड़ा, चौरावाला, खोकनी, निवादा, खरपौड़ व बेहड़ा सादात आदि कई दर्जन गांवों से आई युवतियों ने अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के आधार पर खुशी चौरावाला व आयुषी सैनी-तेवड़ा प्रथम, फरीन ककरौली व तानिया टंढेड़ा द्वितीय और सरिता व आरती-ककरौली तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैक के शाखा प्रबंधक संजय कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रबंधक अमित पंवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन पर शाखा प्रबंधक संजय वर्मा ने डिजिटल बैंकिग सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए साइबर क्राइम से सावधान रहने को आगाह किया। निर्णायक मंडल में कार्यवाहक प्राचार्या सुमैया, आर्ट एवं पेंटिग प्रशिक्षक राखी व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार, सुमन देवी, सुभाष कुमार, पवन कुमार आदि शिक्षकों ने योगदान दिय

 

मानवता की मिसाल पेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाली अमृता नामक मरीज को रक्तदान की खबर देखकर अस्पताल पहुंच कर उक्त मरीज के स्वास्थ्य लाभ के लिए रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जो मानवता की मिसाल पेश की गई है। उनके द्वारा किये गए इस पुनीत सेवा कार्य की हर कोई मुक्तकंठ सराहना कर रहा है। मरीज अमृता ने एसपी सिटी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। विदित हो कि इन्सानियत के नाते इस प्रकार के सेवाकार्यो से समाज के अन्य वर्गो/लोगों मे एक सुखद संदेश जाता है तथा परोपकार व जनसेवा की भावना प्रबल होती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा मे ही सुख है। प्राणी मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। इस प्रकार के सदविचार हमे सेवा तथा मानवता के लिए प्रेरित करते हैं।

विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठकNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अजय सिंघल नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक बैठक आहूत की गई, बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीनाक्षी चौक व महावीर चौक पर जो सहायक आई रोड़ बनी हैं उनको खुला रखा जाय ट्रैफिक सुचारू रहने में मदद मिलेगी, ई रिक्शा चालक बहुत रफ चलाते हैं उन पर अंकुश लगाया जाए, नॉवेल्टी चौक की बेरिकेडिंग हटाई जाय।राकेश गर्ग, सुनील तायल, सुलक्खन सिंह, प्रवीण खेड़ा, श्याम सिंह सैनी, ने भी बैठक में विद्युत खम्भों से यातायात में अवरोध पर विचार प्रस्तुत किये।एस पी क्राइम, एस पी सिटी, तीनों थानाध्यक्ष के साथ साथ अनेक व्यापारियोंकृष्ण गोपाल मित्तल, स्वराज वर्मा आदि ने भी विचार रखे।एस ओ कोतवाली ने व एस पी क्राइम ने सभी व्यापारियों व नागरिकों से अधिकाधिक कैमरे लगवाने की अपील की।व और बेहतर पुलिस व्यवस्था देने का आश्वासन दिया, साथ ही व्यापारियों से अपना सामान दुकान के अंदर ही रखने के लिए कहा।

 

डॉ. आरती की मेहनत लाई रंग, मां के साथ जुड़वा भाई-बहन हुए कुपोषण मुक्तNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए मां का स्वस्थ व पोषित होना बहुत जरूरी है। यदि मां बीमार अथवा कुपोषित होगी तो होने वाला बच्चा भी कुपोषित होगा। यही हुआ ब्लॉक खतौली के भंगेला गांव निवासी विवेक की पत्नी शिवानी के साथ। शिवानी पहले से कुपोषित थी और उसके जुड़वा बच्चे हुए। दोनों बच्चे ही कुपोषित पैदा हुए। पिता की सूझबूझ और पोषण पुनर्वास केन्द्र की चिकित्साधिकारी डा. आरती नंदवार की मेहनत रंग लाई। उपचार के बाद दोनों बच्चों ने कुपोषण को मॉत दी, अब मां, दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।
पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में चिकित्साधिकारी डॉ. आरती नंदवार जनपद में पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों की देखरेख करके उन्हें नई जिन्दगी प्रदान करती हैं। हाल ही में डॉ. आरती ने मां के साथ-साथ जुड़वा बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाई है। इनकी मेहनत और लगन से आज मां और दोनों बच्चों ने कुपोषण को मात दी है।
डॉ. आरती ने बताया-३१ जनवरी २०२२ को ब्लॉक खतौली के भंगेला गांव निवासी विवेक ने पत्नी शिवानी और जुड़वा बच्चों अरनव और अवंतिका को पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषण और खून की कमी के चलते भर्ती कराया। चिकित्सकीय परीक्षण करने पर पता चला कि बच्चों की मां भी कुपोषित है और गर्भावस्था के दौरान भी खून की कमी थी। दोनों बच्चों अरनव और अवंतिका को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया गया और मां शिवानी के खान-पान की व्यवस्था कराई गई। भर्ती करने के दौरान मां का वजन मात्र ३९ किलो था, जबकि अरनव का वजन ५.८ किलो और अवंतिका का वजन ५.२३० किलो था। उस समय इन दोनों की उम्र करीब आठ माह थी। डा. नंदवार के अनुसार इस उम्र में बच्चे का वजन कम से कम सात किलोग्राम तो होना ही चाहिये। इतना कम वजन कुपोषण की श्रेणी में आता है। इतना ही नहीं अरनव और अवंतिका में खून की कमी भी थी। भर्ती करने के बाद अरनव को खून चढ़ाना पड़ा जबकि अवंतिका को खून चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी, वह दवा से ही स्वस्थ हो गयी।
शिवानी ने बताया बच्चों के पिता विवेक आटा प्लांट में कार्य करके परिवार का पालन पोषण करते हैं और वह गृहणी है। दोनों जुड़वा बच्चों की गंभीर हालत के चलते ३१ जनवरी को दोनों बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया गया और पोषण पुनर्वास केंद्र में शिवानी के लिए सुपोषित नाश्ते और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था कराई और बच्चों को भी पौष्टिक आहार दिया गया। यही क्रम निरंतर चलता रहा और चिकित्सकों की देखरेख में बच्चों का उपचार भी किया गया। धीरे-धीरे डॉ. आरती की मेहनत रंग लाने लगी। दोनों जुड़वा बच्चों अरनव और अवंतिका का वजन बढ़ने लगा। १५ फरवरी २०२२ को अरनव और अवंतिका को पोषण पुनर्वास केंद्र से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के वक्त अरनव का वजन ६.७३०किलोग्राम एवं अवंतिका का वजन ६.०८० किलोग्राम था जबकि मां शिवानी का वजन ४७.२ किलोग्राम था। मात्र १५ दिनों में शिवानी कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ गई। इसके साथ ही दोनों जुड़वा बच्चों ने भी कुपोषण को मात दी। फिलहाल मां और दोनों जुड़वा बच्चे स्वस्थ हैं।
मां का स्वस्थ होना जरूरी
महिला जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आभा आत्रेय का कहना है कि गर्भवती का पोषित और स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। जब मां स्वस्थ होगी तभी वह स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकेगी। डा. आत्रेय का कहना है-गर्भावस्था के दौरान आयरन की जरूरत बढ़ जाती है जिससे महिला को थकान, चक्कर, समय से पहले प्रसव और जटिल प्रसव की संभावना बढ़ जाती है ढ्ढ साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा पहुँच सकती है।
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त भोजन के साथ रोजाना आयरन की गोली खाने की जरूरत होती है। गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में प्रतिदिन एक आयरन टैबलेट का सेवन करें और बच्चे के जन्म के छह महीने बाद तक जारी रखें। सभी गर्भवती महिलाएं यहां तक कि जिन्हें एनीमिया नहीं है उन्हें भी रोजाना लाल आयरन टैबलेट का सेवन करना चाहिए। लाल आयरन की गोलियां न केवल एनीमिया को कम करती हैं बल्कि भ्रूण के मस्तिष्क के विकास के लिए भी फायदेमंद होती हैं।

 

जाम से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर वासियों को जाम के झाम से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है रोजाना की भांति मंगलवार को भी शहर में कई जगह पर जाम के आलम देखा गया। जाम के कारण वाहन स्वामी जाम की लंबी लाइन में लगकर अपने गंतव्य की ओर जाने का इंतजार करते देखे गए। गौरतलब है कि मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद भी नगर में जाम से निजात मिलती दिखाई नहीं दी। हालांकि जाम अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम था और जल्द ही जाम खुल भी रहा था। शहर की मीनाक्षी चौक, नावेल्टी चौक, अस्पताल तिराहा, बालाजी चौक, टाउनहाल रोड आदि पर मंगलवार को भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जाम से बचने के लिए कुछ बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक, रिक्शा व साइकिल वाले संकरी गलियों से होते हुए मुख्य मार्गो पर पहुंचे, लेकिन वह फिर भी जाम से नहीं बच सके। जाम के कारण वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते रहे। अपराह्न दो से ढाई बजे तक सभी स्कूलों की छुट्टी होती है, छात्र-छात्राएं व उनके वाहन भी जाम में फंसे रहे। जाम में फंसने के कारण बच्चों को देरी से घर पहुंचना पड़ा। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को साप्ताहित अवकाश के कारण जाम कभी लग जाता तो कभी सड़के साफ हो जाती।

 

सिखाए आत्मरक्षा के गुर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरापुर कस्बे के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में बालिकाओं के लिए तीन दिवसीय सेल्फ डिफेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदुमन शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में १०० से अधिक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेल्फ डिफेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। कोच हरीश सैनी ने बालिकाओं को हाथ छुड़ाना, पंच मारना, गला छुड़ाना आदि आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर कि इतनी ही आवश्यकता है कि जितनी भोजन की। हमें अपने साथ अन्य लोगों की मदद के लिए भी सदैव तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों व अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में समसुद्दीन मेवाती, कीर्ति शर्मा, प्रशांत अहलावत, धीरज राजवंशी, योगेंद्र नागर, अरविद, मीनू, ऐश्वर्या, अलीशा व रजत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

पुल न बनने से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी में कई साल से क्षतिग्रस्त होने के चलते बंद किए गए धमात पुल की मरम्मत या नया पुल न बनने से क्षेत्र के हजारों लोग हलकान हैं। कस्बे के व्यापारियों का धंधा प्रभावित हो रहा है। स्कूल, बरात व लोड ट्रकों को आसान रास्ता छोड़कर दूरदराज से घूमकर जाना पड़ रहा है।
लक्सर हाईवे पर स्थित गंग नहर पुल के क्षतिग्रस्त होने पर वर्ष २०१४ में प्रशासन ने लोहे के गार्डर लगाकर बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। इसके बंद होने से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने के लिए व शादी की बसों के अलावा गन्ने व लकड़ी की ट्रालियों को कई किलोमीटर दूर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। दहेज का तथा अन्य सामान लेकर जा रही ट्राली गार्डर में अड़ जाती है, जिस कारण रास्ते में ही सामान उतारना पड़ता है। पुल के बंद रहने से लक्सर हाईवे के रास्ते उत्तराखंड से बस व ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। खादर से कघ्स्बे में सामान लेने आने वालों के लक्सर के बाजार में जाने से स्थानीय व्यापारियों का धंधा प्रभावित हो रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी का कहना है कि धमात पुल पर गार्डर लगने से कस्बे का व्यापार प्रभावित हुआ है। सामान लेने आने वालों को घूमकर आने के चलते दूना किराया देना पड़ता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. संदीप वर्मा का कहना है कि धमात पुल १८वीं शताब्दी में बना था। इसके गिरने का भी खतरा है। भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी का कहना है कि पुल की खराब हालत के कारण किसानों को बहुत बड़ी समस्या है। चुनाव के दौरान नेता पुल बनाने का वायदा करते है, बाद में सब भूल जाते हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =