Muzaffarnagar News: अग्निवीर सेना भर्ती प्रारम्भ, प्रक्रिया मे शामिल होने के बाद अपने घरों के लिए सैकडो युवा रवाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड नुमाईश मैदान स्थित चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में 13 जिलों की अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। अग्निवीर भर्ती 20 सितम्बर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगी। अग्निवीर सेना भर्ती के आज पहले दिन जनपद गौतमबुद्ध नगर के करीब 8300 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान जनपद गौतमबुद्धनगर तीन तहसीलों गौतमबुद्धनगर, जेवर व दादरी के अभ्यर्थी शामिल रहे। आज से शुरू हो रही अग्निवीर परीक्षा के लिए बीती रात एक बजे अभ्यर्थियो को भर्ती स्थल पर एन्ट्री दे दी गई थी। अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई।
अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा के पहले दिन जनपद गौतमबुद्ध नगर के युवाओं शारीरिक परीक्षा दी।
भर्ती का तहसीलवार शैडयूल जारी किया गया है। भर्ती के पहले दिन 20 सितम्बर से पूर्व ही गौतमबुद्ध नगर के युवा सोमवार की सांय से ही जनपद मे आना शुरू हो गए थे। देर सायं आए युवाओं को भर्ती स्थल को भर्ती स्थल चौ.चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम मे 3 बजे से एंट्री एवं भर्ती से पहले की दूसरी प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। आज सुबह करीब साढे ग्यारह बजे शारीरिक दक्षता प्रक्रिया पूर्ण हुई। शाररिक दक्षता परीक्षा के बाद युवा भर्ती स्थल से निकलकर अपने घरों की और भी जाना शुरू हो गए।
अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया मे शामिल होने के बाद अपने घरों के लिए सैकडो युवा रवाना हुए। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानो पर अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थियों की भीड नजर आई। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना से मुजफ्फरनगर में 13 जिलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी। जिसका जिलेवार शेडयूल दिनांक 20 सितम्बर 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक निम्नवार है।
20 सितम्बर को जनपद गोतमबुद्ध(नगर, 21 सितम्बर हापुड, 22 सितम्बर रामपुर, 23 सितम्बर शामली, 24 सितम्बर गाजियाबाद, 25 सितम्बर गाजियाबाद व बिजनौर, 26 सितम्बर बिजनौर, 27-28 सितम्बर बागपत, 28 को मुरादाबाद से भी, 29 सितम्बर को मुदादाबाद व अमरोहा, 30 सितम्बर अमरोहा, 1 व 2 अक्टूबर को सहारनपुर, 2 अक्टूबर को बुलन्दशहर भी। 3-4-5 अक्टूबर को बुलन्दशहर, 6-7 अम्टूबर को मुजफ्फरनगर व 8-9-10 अक्टूबर को जनपद मेरठ के अग्निवीरों की भर्ती होगी।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह व एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अग्निपथ योजना भर्ती के लिए आए अग्निवीरों के ठहरने,भोजन एवं जलपान आदि विभिन्न व्यवस्थाआें को सुनिश्चित की गई हैं। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भर्ती सम्बन्धी व्यवस्थाओ के मददेनजर स्थलीय निरीक्षण किया।
सैन्य अधिकारियों के निर्देशन में चौ.चरण सिह र्स्पोटस स्टेडियम मे अग्निपथ भर्ती परीक्षा आज से शुरू हुई। आज से शुरू हुई अग्निपथ परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत टै्रफिक एडवाईजरी जारी की गई है।

