Muzaffarnagar News- भगवान वाल्मीकि के चित्र परअखिल भारत हिंदू महासभा ने किये पुष्प अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामायण के रचयिता, त्रिलोकी,भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा परिवार द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जब आम नागरिकों द्वारा माता सीता के बारे में बेवजह का सवाल उठाया तब प्रभु श्री राम ने माता सीता का त्याग कर अयोध्या से निकाल दिया था तब भगवान वाल्मीकि ने माता सीता के चरित्र को पहचानते हुए माता सीता को अपने आश्रम में जगह दी थी ऐसे ज्ञानी ऐसे जगद्गुरु भगवान वाल्मीकि के श्री चरणों में वंदन करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया
मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ,राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अरुण चौधरी,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला प्रभारी मनोज चौहान. युवा जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार. रविंद्र सैनी. जिला सचिव कुलदीप कुमार,जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा. जिला सचिव प्रदीप कोरी,युवा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, राहुल पाल ,अर्जुन पाल, मुकेश कश्यप, अमित पाल, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

