Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के २० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के २० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्कूल की कमेटी ने स्कूल का वार्षिक उत्सव रामलीला मैदान गांधी कॉलोनी पर धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया जहां स्कूल के लगभग २५० बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रम कर वहां बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप भागिया मुख्य विकास अधिकारी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री नीरज केडिया चक्रधर केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, विशिष्ट अतिथि श्री कुश पुरी प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा, अनिल धमीजा संरक्षक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, अशोक बाटला, बृजेश कुमार गोयल, विजय वर्मा, पवन छाबड़ा आदि लोगों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की

जिसके पश्चात सभी अतिथियों ने मंच पर बच्चों को संबोधित किया जिसमें संदीप भागिया मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को संबोधित किया और उनको अनेकों प्रकार की टिप्स दी जिससे कि वह उज्जवल भविष्य में सफलतापूर्वक कार्य कर अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकें और संपूर्ण कार्यक्रम की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस कार्यक्रम में विकास कुमार आहूजा, राजीव कुमार रहेजा, घनश्याम साहनी, सुनील कुमार, केवल राम चुघ, दीपक भाटिया, राज सिंह शर्मा, डॉ रजनीश कुमार गर्ग, अरुण मिड्डा, अजय भारती, रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, ललित बिरला, आलोक कुमार, संयम कवात्रा, शेलका आहूजा, श्रीमती सोना भाटिया आदि लोग उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20737 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =