Muzaffarnagar News: भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री सनातन धर्म सभा रजि० श्री संकीर्तन भवन नई मंडी के ७१ वा वार्षिकोत्सव पर श्री राम कथा का आयोजन पंडित खुशीराम जी द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी व पंडित राजीव पांडेय द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ ।
कथा व्यास श्री राघवेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन किया । २ मई २०२३ को पंडित शेखर शास्त्री जी द्वारा श्री तिरुपति बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई। ३ मई २०२३ को भगवान श्री राधाकृष्ण जी की पूजा अर्चना पंडित सतीश जी द्वारा, मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना पंडित बालकृष्ण जी द्वारा व भगवान शंकर की पूजा पंडित खुशी राम एवम पंडित राजीव पांडेय द्वारा सामूहिक रूप से की गई ।
४ मई २०२३ की शाम को भजन संध्या का हरिनाम संकीर्तन के साथ बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया । आज दिनाक ५ मई २०२३ को श्री संकीर्तन भवन में महाप्रसाद भंडारे के साथ वार्षिकोत्सव का समापन हुआ
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष विनय गोयल, मंत्री देवेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भारतिया, उपाध्यक्ष अरुण खेंडलवाल ब रविंद्र बंसल,ललित महेश्वरी, अनिल गोयल, साधुराम, जगदीश तायल,मनोज सिंघल, जयप्रकाश,परवीन बंसल, रामनिवास, हरिशंकर मूंदड़ा,अशोक गोयल, अमित मित्तल, नीरज आदि का विशेष योगदान रहा ।

