रोहाना टोल पर किसानों का कब्जा, एडीएम ने किया समझाने का प्रयास, जिद पर अड़े किसान
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने रामपुर तिराहा एवं रोहाना टोल प्लाजा आदि विभिन्न स्थानो पर धरना प्रदर्शन किया।
भाकियू कार्यकर्ताओ तथा किसानो के प्रदर्शन की सूचना से पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मच गया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,शहर कोतवाल योगेश शर्मा,इंसपैक्टर सिविल लाईन उम्मेद कुमार,इंस्पैक्टर नई मन्डी अनिल कुमार कप्परवान आदि मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
राष्ट्रीय लोक दल @RLDparty के कार्यकर्ता व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया पानीपत खटीमा मार्ग पूरी तरह जाम।क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ग्राम ढीढावली जब तक अपने घर नही पहुंचते तब तक जाम रहेगा जारी – धीरज लाठियांन। pic.twitter.com/MmaUfIjdQk
— News & Features Network (@mzn_news) June 14, 2021
रोहाना टोल प्लाजा पर धरनारत भाकियू मंडल प्रभारी राजू अहलावत,भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान,पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूखी आदि पदाधिकारियो से बात की। भाकियू कार्यकर्ताओ के कारण रूडकी रोड,रामपुर तिराहा,रोहाना टोल प्लाजा आदि विभिन्न स्थानो पर वाहनो की लम्बी कतार के कारण जाम की स्थिती बन गई।