Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर पंचायत जानसठ में एंटी लारवा का छिड़काव किया

Muzaffarnagar Newsमुज़फ्फरनगर। नगर पंचायत जानसठ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गतं एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। सफाई अभियान की प्रथम पाली का निरीक्षण अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला द्वारा किया गया।

निरीक्षण के समय सफाई नायक व सफाई कर्मचारी को सड़क पर निर्माण सामग्री व मलबे को हटाने को निर्देशित किया एवं नगर पंचायत जानसठ में आज वार्ड नंबर २ वार्ड नंबर ७ वार्ड नंबर १० वार्ड नंबर ११ में फागिंग की गई । इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद में फैल रहे डेंगू के प्रभाव से जनपदवासियों को बचाने के लिए जन जागरूकता चलाने का निर्देश दिया है

चूंकि इस मौसम में संक्रामक रोक अत्यधिक फैलते है इसलिए नागरिकों को इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए की डेंगू जैसे रोग कैसे फैलते है और कैसे उससे बचा जा सकता है। जैसा कि अभी हाल ही में पता चला है कि झींझक में डेंगू के लार्वा देखे गये है।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के हर भाग में लगातार छिड़काव होता रहे। अभियान के समय वार्ड ०२ सुनील कुमार, वार्ड ०६ से श्रीमति नीतू गुप्ता, वार्ड ११ से जमशेद राजपूद सभासद भी उपस्थित रहे। इस काम में सफाई नायक विकास कुमार और एंटी लारवा स्प्रे की पूरी टीम मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − three =